Home » US राष्ट्रपति कैंडिडेट चुनाव-ट्रम्प की पहली हार: वॉशिंगटन में निक्की हेली ने प्राइमरी इलेक्शन जीता

US राष्ट्रपति कैंडिडेट चुनाव-ट्रम्प की पहली हार: वॉशिंगटन में निक्की हेली ने प्राइमरी इलेक्शन जीता

by The Photon News Desk
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन/US Election Result: वाशिंगटन में आयोजित प्राइमरी चुनाव में रिपब्लिकन वाशिंगटन की उम्मीदवार निक्की हेली ने विजय प्राप्त की है। इससे वह न केवल अपनी पहली जीत दर्ज कराई हैं, बल्कि डोनाल्ड ट्रम्प को भी प्राइमरी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। अमेरिकी मीडिया की मानें, तो हेली को 63% वोट मिले, जबकि ट्रम्प को 33% वोट मिले। वहीं, निक्की हेली अमेरिकी इतिहास में रिपब्लिकन प्राइमरी जीतने वाली पहली महिला बन गई हैं।

इस साल अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले, रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टियों में उम्मीदवारों की उत्कृष्टता के लिए इलेक्शन आयोजित किए जा रहे हैं। इस साल नवंबर में अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने हैं। वहीं, इससे पहले रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक पार्टी इस चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों का चयन करने में लगी है। Republican Party के इस बार के प्राइमरी चुनाव में ट्रम्प की यह पहली हार रही है। बता दें कि 2016 में भी वॉशिंगटन से प्राइमरी चुनाव में हार चुके थे।

US Election Result: 5 मार्च 2024 रहेगा सबसे बड़ा दिन

5 मार्च 2024 को होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारी चुनाव में 15 राज्यों में चुनाव होंगे। इसे सुपर ट्यूजडे कहा जाता है। इससे पहले ही डोनाल्ड ट्रम्प ने अपनी प्रतिद्वंदी निक्की हेली से काफी बढ़त बना ली है। ट्रम्प को कुल 244 डेलिगेट्स का समर्थन मिल चुका है, जबकि हेली को केवल 24 डेलिगेट्स का साथ मिला है। सुपर ट्यूजडे अमेरिकी राजनीति में एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इस दिन बड़ी संख्या में डेलिगेट्स चुने जाते हैं। डेलिगेट्स वे लोग होते हैं, जो राष्ट्रीय सम्मेलन में अपने पार्टी के उम्मीदवार का चुनाव करते हैं। ट्रम्प को सुपर ट्यूजडे में जीत हासिल करने की उम्मीद है, जिससे उन्हें रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित होने में मदद मिलेगी। हेली को अभी भी उम्मीद है कि वह सुपर ट्यूजडे में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं और ट्रम्प को चुनौती दे सकती हैं।

कौन हैं निक्की ?

निक्की का जन्म अमेरिका में 1972 में हुआ। उनका असली नाम नम्रता निक्की रंधावा है। राजदूत और दक्षिण कैरोलिना के गवर्नर रह चुके निक्की के पिता का नाम अजीत रंधावा है और माता का नाम राज कौर है। साल 1960 में पीएचडी करने के लिए अमृतसर से अमेरिका जाकर बस गया था इनका परिवार। निक्की के दो भाई हैं, जिनका नाम मिट्‌ठी औरसिमी है और उनकी एक बहन हैं,जिनका नाम सिमरन है।

READ ALSO : ब्रिटेन में इस्लामिक कट्टरपंथी की अब नो एंट्री, इन देशों पर रहेगी खास नजर, लिस्ट हो रही तैयार

Related Articles