Home » टाइम मैगनीज ने जारी की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट, जानिए भारत से किस-किस को मिली जगह

टाइम मैगनीज ने जारी की 100 प्रभावशाली लोगों की लिस्ट, जानिए भारत से किस-किस को मिली जगह

by The Photon News Desk
Time Magzine
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/Time Magzine: विश्व बैंक के अध्यक्ष अजय बंगा, बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट, माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक और अभिनेता-निर्देशक देव पटेल उन भारतीयों में शामिल हैं, जिन्होंने प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन द्वारा बुधवार को जारी दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में जगह बनाई है।

Time Magzine: आलिया भट्ट ने अपने सोशल मीडिया एप पर जताया आभार

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर #TIME100 सूची में शामिल होने के लिए आभार व्यक्त किया और टॉम हार्पर को धन्यवाद दिया।

2022 में गंगूबाई काठियावाड़ी से मिली सफलता

2022 में फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी की सफलता के बाद, आलिया भट्ट लगातार ऊंचाइयों को छू रही हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी भारत में महामारी प्रतिबंधों के हटने के बाद रिलीज़ हुई और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। गंगूबाई के बाद उन्होंने डार्लिंग्स और ब्रह्मास्त्र में काम किया। डार्लिंग्स लोगों को खूब भाई, जबकि ब्रह्मास्त्र में उनके पति रणबीर कपूर भी थे, बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कामयाब रही।

लिस्ट में अमेरिकी ऊर्जा विभाग से जिगर शाह और अन्य लोग भी शामिल

इसके अलावा, इस लिस्ट में अमेरिकी ऊर्जा विभाग से जिगर शाह, येल विश्वविद्यालय से प्रियंवदा नटराजन, अस्मा खान और रूसी विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी की पत्नी यूलिया नवलनाया भी शामिल हैं।

अमेरिकी ट्रेजरी सचिव जेनेट येलेन द्वारा लिखित अजय बंगा की टाइम प्रोफाइल में कहा गया है कि पिछले जून में विश्व बैंक के अध्यक्ष बनने के बाद से, बंगा ने असाधारण नेतृत्व और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए संस्था को सफलतापूर्वक बदल दिया है।

वहीं, टाइम मैगजीन की “द 100 मोस्ट इनफ्लुएंसिअल पीपल ऑफ 2024” की लिस्ट में आर्टिस्ट्स के अलावा आइकॉन्स, टाइटन्स, लीडर्स, इनोवेटर्स और पायनियर्स के क्षेत्र के प्रभावशाली लोगों को जगह दी गई है। लिस्ट में आलिया भट्ट, देव पटेल और दुआ लीपा के अलावा पहलवान साक्षी मलिक, बिजनेसमैन अजय बांगा, जिगर शाह, अस्मा खान, प्रियंवदा नटराजन जैसी भारतीय शख्सियतों का नाम शामिल है।

READ ALSO: वोट मांगते हुए गडकरी ने क्यों कहा, अगर काम में भेदभाव किया हो तो मत देना वोट

Related Articles