Home » Budget Session : संसद में आज बजट के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के नेता करेंगे प्रदर्शन

Budget Session : संसद में आज बजट के खिलाफ विपक्षी पार्टियों के नेता करेंगे प्रदर्शन

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली :  Budget Session : विपक्षी इंडिया गुट ने केंद्रीय बजट को लेकर बुधवार यानी 24 जुलाई को संसद में विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया है। कई दलों ने इसे विपक्ष शासित राज्यों के खिलाफ भेदभावपूर्ण बताया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा अपना लगातार सातवां बजट पेश करने के बाद विपक्ष की रणनीति पर चर्चा करने के लिए इंडिया ब्लॉक पार्टियों के शीर्ष नेता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 10 राजाजी मार्ग आवास पर एकत्र हुए।

खड़गे के आवास पर बैठक में शामिल होने वाले नेताओं में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना सांसद संजय राउत और अरविंद सावंत, डीएमके सांसद टीआर बालू और तिरुचि शिवा, झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माजी, तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी, आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा सहित अन्य शामिल थे।

Budget Session : संसद की सीढ़ियों के पास प्रदर्शन की तैयारी

वहीं बता दें कि विपक्षी सांसद बुधवार सुबह 10.30 बजे संसद की सीढ़ियों के पास अपना विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए केसी वेणुगोपाल ने कहा कि इस साल के केंद्रीय बजट से बजट की अवधारणा ही नष्ट हो गई है। उन्होंने अधिकांश राज्यों के साथ पूरी तरह से भेदभाव किया है, इसलिए इंडिया ब्लॉक इसके खिलाफ विरोध करेगा।

Budget Session : बिहार व आंध्र प्रदेश को सौगात, शेष की उपेक्षा

इसके साथ ही कई विपक्षी नेताओं ने बिहार और आंध्र प्रदेश के प्रति बजट के पक्षपाती होने की आलोचना की। वहीं जहां वित्त मंत्री ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के विकास के लिए 15,000 करोड़ रुपये आवंटित किए, वहीं बिहार को कई सड़क संपर्क परियोजनाओं के लिए 26,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए।

बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इसे ‘कुर्सी बचाओ’ बजट बताया। राहुल गांधी ने अपने एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया कि ‘सहयोगियों को खुश करें अन्य राज्यों की कीमत पर सहयोगियों को खुश करने के खोखले वादे। अपने साथियों को खुश करने की कोशिश की गई है। आम लोगों को इस बजट में कोई राहत नहीं दी गई।’

Related Articles