Home » Dumka News : हजारीबाग में पदस्थापित रांची के चिकित्सक का मसानजोर गेस्ट हाउस में मिला शव, ‎दोस्तों के साथ आए थे घूमने

Dumka News : हजारीबाग में पदस्थापित रांची के चिकित्सक का मसानजोर गेस्ट हाउस में मिला शव, ‎दोस्तों के साथ आए थे घूमने

दुमका के मसानजोर स्थित निरीक्षण भवन में हजारीबाग सदर अस्पताल में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. शशि दिनकर मिंज का शव मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मौत के कारणों की जांच जारी

by Rakesh Pandey
Dumka News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

‎दुमका : झारखंड के दुमका जिला अंतर्गत मसानजोर में सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में ठहरे एक चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार सुबह उनका शव कमरे के बेड पर मिला। घटना की सूचना मिलते ही मसानजोर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय चिकित्सक से जांच कराकर मौत की पुष्टि कराई। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज-अस्पताल भेज दिया गया है।
‎मृतक की पहचान 48 वर्षीय डॉ. शशि दिनकर मिंज के रूप में हुई है।

वह रांची स्थित बरियातू के रहनेवाले थे और वर्तमान में हजारीबाग सदर अस्पताल में पदस्थापित थे। उनकी पत्नी भी चिकित्सक हैं और जमशेदपुर में कार्यरत हैं। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं। ‎जानकारी के अनुसार, डॉ. शशि दिनकर मिंज अपने तीन दोस्तों सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह और नीरज कुमार के साथ शुक्रवार की रात मसानजोर स्थित निरीक्षण भवन के कमरा नंबर-1 और 2 में ठहरे थे। शनिवार सुबह जब उनके दोस्त उन्हें जगाने पहुंचे तो उनका शरीर ठंडा पड़ा था और कोई हलचल नहीं हो रही थी। इसके बाद तत्काल मसानजोर थाना को सूचना दी गयी।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अवधेश कुमार पुलिस बल के साथ निरीक्षण भवन पहुंचे और स्थानीय चिकित्सक को बुलाकर जांच कराई। डॉक्टर ने डॉ. मिंज को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की।

दोस्तों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात सभी ने साथ बैठकर शराब पी थी और देर रात सोने चले गए। फिलहाल चिकित्सक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Read Also- JPSC Exam Calendar: झारखंड में सिविल सेवा समेत 9 बड़ी परीक्षाओं की तारीखें जारी, 502 पदों पर होगी भर्ती

Related Articles

Leave a Comment