Home » Jamshedpur Health News: जादूगोड़ा में ब्रेन मलेरिया से एक और युवक की मौत, जिले में मरने वालों की संख्या हुई 9

Jamshedpur Health News: जादूगोड़ा में ब्रेन मलेरिया से एक और युवक की मौत, जिले में मरने वालों की संख्या हुई 9

बीमारी से निपटने में नाकाम हो रहा स्वास्थ्य विभाग

by Mujtaba Haider Rizvi
jadugora brain maleriya
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड और इसके आसपास ब्रेन मलेरिया से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जादूगोड़ा में ब्रेन मलेरिया से एक मरीज की मौत हो गई। शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि अब ब्रेन मलेरिया से मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

ब्रेन मलेरिया से जादूगोड़ा के झरिया गांव के रहने वाले रितिक सिंह की मौत हुई है। उसकी उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है। रितिक को गालूडीह के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उसका इलाज चल रहा था। इलाज का खर्च अधिक होने के चलते परिजनों ने उसे वहां से निकाल लिया और एमजीएम अस्पताल में भर्ती कर दिया था। यहां इमरजेंसी वार्ड में रितिक सिंह ने दम तोड़ दिया। मृतक के भाई विकास सिंह ने बताया कि रितिक को ब्रेन मलेरिया था।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

गौरतलब है कि पोटका प्रखंड से ब्रेन मलेरिया का रोग फैला है और अब यह आसपास के इलाकों को भी अपनी चपेट में लेता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग इस बीमारी को खत्म करने में असफल रहा है। इसके चलते जिले में ब्रेन मलेरिया की दहशत फैल गई है। लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को बड़े पैमाने पर अभियान चलाना चाहिए। उन इलाकों में भी कैंप लगा कर लोगों को दवाएं दी जानी चाहिए, जो पोटका प्रखंड के आसपास हैं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read also- Jamshedpur News : चंद्रावती नगर में पार्क निर्माण शुरू, सरयू राय ने तालाब को झील के रूप में विकसित करने का दिया सुझाव

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles