Home » West Singhbhum News: बड़ाजामदा में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, मानसिक स्थिति थी खराब

West Singhbhum News: बड़ाजामदा में किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, मानसिक स्थिति थी खराब

शनिवार शाम सराज के माता-पिता घर से बाहर टहलने गए थे। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था।

by Mujtaba Haider Rizvi
Suicide
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिम सिंहभूम जिले के बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के पास शनिवार देर शाम एक दर्दनाक घटना घटी। यहां सोमा तिरिया की 16 वर्षीय बेटी सराज तिरिया ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम सराज के माता-पिता घर से बाहर टहलने गए थे। कुछ देर बाद जब वे वापस लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार आवाज देने और खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। अनहोनी की आशंका पर उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। सीलिंग फैन से लटका हुआ था शव अंदर का नजारा देखकर सभी के होश उड़ गए। सराज तिरिया का शव सीलिंग फैन से फंदे के सहारे लटका हुआ था।

परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना बड़ाजामदा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और परिजनों का बयान दर्ज किया। मृतका के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि सराज की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी।

अक्सर परेशान रहती थी किशोरी वह अक्सर परेशान रहती थी। इसी वजह से उसने यह कदम उठाया।बड़ाजामदा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment