Home » Ranchi News: मामा की हत्या मामले में आरोपी दीपक मल्लार की जमानत याचिका खारिज

Ranchi News: मामा की हत्या मामले में आरोपी दीपक मल्लार की जमानत याचिका खारिज

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : मामा की हत्या के आरोप में जेल में बंद दीपक मल्लार को अदालत से राहत नहीं मिली है। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने आरोपी की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी दीपक मल्लार 1 जुलाई 2025 से न्यायिक हिरासत में है। मामला इटकी थाना कांड संख्या 48/2025 से संबंधित है।
अभियोजन के अनुसार आरोपी पर अपने ही मामा की हत्या करने का आरोप है। केस डायरी में उल्लेख है कि आरोपी की निशानदेही पर मसाला पीसने वाला सिलौटा बरामद किया गया, जिसका इस्तेमाल हत्या में किए जाने की बात कही गई है। वहीं मृतक के सिर पर पत्थर से गंभीर चोट के निशान पाए गए थे।
मामले की गंभीरता और उपलब्ध साक्ष्यों को देखते हुए अदालत ने आरोपी को जमानत देने से इनकार कर दिया।

Related Articles

Leave a Comment