नई दिल्ली : Jay Shah ICC Chairman : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह को आईसीसी का चेयरमैन चुना गया है। वे आईसीसी के चेयरमैन बनने वाले सबसे युवा भारतीय होंगे। जय शाह 36 साल की उम्र में यह जिम्मेदारी संभाल लेंगे। जय शाह से पहले भारत के और भी दिग्गज इस पद पर रह चुके हैं। अहम बात यह है कि जय शाह को निर्विरोध चेयरमैन चुना गया है। वे अब 1 दिसंबर को पद संभाल लेंगे। जय शाह को इसके लिए बीसीसीआई सचिव का पद छोड़ना होगा।
आईसीसी के मौजूदा चेयरमैन न्यूजीलैंड के ग्रेग बार्कले हैं। वहीं उनका कार्यकाल 30 नवंबर को खत्म हो रहा है। इसके बाद जय शाह पद संभाल लेंगे। आईसीसी ने 20 अगस्त को इसको लेकर एक अहम जानकारी दी थी। उसने बताया था कि बार्कले लगातार तीसरी बार चेयरमैन नहीं रहेंगे। वे 2020 से यह पद संभाल रहे थे।
Jay Shah ICC Chairman : पहले भी ऐसी भूमिका संभाल चुके है शाह
जय शाह बीसीसीआई सचिव के साथ-साथ एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन भी रह चुके हैं। बतौर एसीसी चेयरमैन उन्होंने एशिया कप 2023 की मेजबानी के लिए हाइब्रिड मॉडल का समर्थन किया था। इसके साथ ही इसके चलते पाकिस्तान को अपनी मेजबानी के कुछ मैच श्रीलंका की सह-मेजबानी में कराने पड़े थे। वहीं अब यह देखना होगा कि जय शाह आईसीसी चेयरमैन के तौर पर इस स्थिति से कैसे निपटते हैं।
Jay Shah ICC Chairman : टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता भी मुद्दा
इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता बनाए रखने के लिए भी जय शाह को कड़े फैसले लेने होंगे। वहीं लीग क्रिकेट बनाम नेशनल टीम का विवाद भी बड़ा होता जा रहा है। वहीं जय शाह को इस मामले पर भी सही संतुलना बिठाना होगा। ओलंपिक में क्रिकेट का प्रचार भी अहम चुनौती रहेगी। लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की दोबारा एंट्री होने वाली है।
वहीं माना जा रहा है कि आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी हाइब्रिड मॉडल में हो सकती है। इस मॉडल के तहत टूर्नामेंट का मेजबान पाकिस्तान ही रहेगा। पाकिस्तान अपने सारे मैच अपने देश में ही खेलेगा। भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला भी दुबई में ही होगा।
Read Also-Shikhar Dhawan : शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास

