Home » Dhanbad News: शुभम यादव का DGP को लिखा गया पत्र वायरल, धनबाद में राजनीतिक घमासान

Dhanbad News: शुभम यादव का DGP को लिखा गया पत्र वायरल, धनबाद में राजनीतिक घमासान

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad: धनबाद में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। शुभम यादव की हत्या को लेकर मेयर संजीव सिंह और सांसद ढुल्लू महतो आमने-सामने हैं। अपनी हत्या से पहले शुभम यादव ने डीजीपी को पत्र लिखकर कहा था कि सांसद ढुल्लू महतो और माफिया डॉन प्रिंस खान के बीच संबंधों की जांच होनी चाहिए। कहा जा रहा है कि इसी पत्र का हवाला देते हुए मेयर संजीव सिंह राजनीति गर्माए हुए हैं।

वह मांग कर रहे हैं कि इस पत्र के आधार पर प्रिंस खान और ढुल्लू महतो के बीच संबंधों की जांच हो। इसे लेकर धनबाद में राजनीतिक घमासान का दौर जारी है। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाए जा रहे हैं। शुभम यादव का डीजीपी को लिखा गया वह पत्र वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि शुभम यादव की सोनारडीह ओपी क्षेत्र में 17 अप्रैल को उनके आवास में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद से ही धनबाद में तनाव चरम पर है।

मेयर संजीव सिंह इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। मेयर का आरोप है कि बाघमारा में आतंक का राज चल रहा है। दूसरी तरफ सांसद ढुल्लू महतो ने भी इस मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई है। उनका कहना है कि कओकोयलांचल में रंगदारी, गुंडागर्दी और गोलीबारी की शुरुआत किसने की यह सभी जानते हैं। पूरे घटनाक्रम के बाद कोयलांचल की राजनीति में उबाल आ गया है।

Related Articles

Leave a Comment