Jamshedpur : मानगो के डाक्टर बदर की क्लीनिक में कोई दिनों पहले रेयान नामक एक युवक की डाक्टरों की लापरवाही के चलते मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने इस मामले में लापरवाही बरती है। इसी के चलते 26 मार्च को रेयान की मौत हुई है। इस मामले में 27 मार्च को परसुडीह थाने में केस दर्ज हुआ है। परिजनों का कहना है कि इस मामले में हत्या की गंभीर धारा लगाई गई है। इसके बावजूद पुलिस किसी की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इसी को लेकर परिजनों ने डीसी ऑफिस के सामने धरना दिया। मृतक के पिता महमूद आलम ने बताया कि वह लोग मामले में कार्रवाई के लिए लगातार एसपी ऑफिस का चक्कर लगा रहे हैं।
घटनास्थल मानगो फिर परसूडीह थाने में क्यों दर्ज हुआ केस ?
लेकिन कहीं से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा है। इस मामले में आरोपी डॉक्टर बदर और डॉक्टर अजय प्रसाद खुलेआम घूम रहे हैं। उनकी क्लीनिक भी चल रही है। क्लीनिक पर भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। पीड़ित के पिता का कहना है की घटना मानगो में हुई। यह मानगो थाना क्षेत्र का मामला है। इसके बावजूद केस परसुडीह थाने में दर्ज कराया गया, जो संदेहास्पद है। उनका कहना है कि मानगो थाने में केस दर्ज करने के बाद मामले में कार्रवाई की जाए और क्लिनिक को सील किया जाए।
क्लीनिक में पहले भी हैं लापरवाही के मामले
गौरतलब है कि डॉक्टर बदर की क्लीनिक में पहले भी लापरवाही में मौत के मामले सामने आते रहे हैं। इसे लेकर पहले भी काफी बवाल हुआ है। रियान के मामले में भी परिजनों ने हंगामा किया था। काफी बवाल के बाद इस मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।

