Home » Anjana Pawar : देश की तरक्की चाहते हैं तो सफाई कर्मियों को साथ लेकर चलना होगा : अंजना पवार

Anjana Pawar : देश की तरक्की चाहते हैं तो सफाई कर्मियों को साथ लेकर चलना होगा : अंजना पवार

by Rakesh Pandey
National Safai Karmachari Commission
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : National Safai Karmachari Commission :  राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की उपाध्यक्ष अंजना पवार की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभागार में बैठक हुई। इसमें नगर निकायों व अन्य संस्थाओं में कार्यरत सफाई कर्मियों को दी जाने वाली सुविधाओं व उनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए सरकारी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी।

इस दौरान उपाध्यक्ष अंजना पवार ने कहा कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग राज्य के हर जिलों में जाकर सफाई कर्मियों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक पुनर्वास के संदर्भ में बैठक कर रहा है। नगर निगम के अधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश स्तर पर चलाए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन की परिकल्पना सफाई कर्मचारियों के बगैर पूरी नहीं हो सकती है।

इन्हें पूर्ण सम्मान देना होगा। कोविड जैसी महामारी में इस वर्ग ने सबसे अधिक कार्य किया। अपने परिवारों का साथ छोड़कर इन्होंने सामाजिक कार्यों को महत्ता देते हुए अपने कार्यों का निर्वहन किया। हमें इनके प्रति हमेशा संवेदनशील होकर कार्य करना है । अधिकारी और कर्मचारी एक दूसरे के पूरक होते हैं। अत: देश की तरक्की चाहते हैं तो इनका हाथ पकड़ कर चलना होगा।

National Safai Karmachari Commission : प्रत्येक छह माह पर हो स्वास्थ्य जांच

श्रीमती पवार ने कहा कि विभिन्न संस्थानों में सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, वे सभी कॉन्ट्रैक्ट या अनुबंध या आउटसोर्स या दैनिक मानदेय पर कार्य कर रहे हैं। इनके सामाजिक उत्थान के लिए और कार्य करने की आवश्यकता है। सफाई कर्मचारी गंभीर परिस्थितियों में कार्य करते हैं। इन कर्मियों का प्रत्येक छह माह के अंतराल पर नियमित रूप से हेल्थ चेकअप हो, ताकि ये किसी गंभीर बीमारी के शिकार न हों।

National Safai Karmachari Commission : प्रत्येक महीने के पहले सप्ताह में करें वेतन भुगतान

अंजना पवार ने सफाई कर्मचारियों की पहचान के लिए आईडी कार्ड बनवाने तथा उसमें सभी आवश्यक जानकारी यानी ब्लड ग्रूप, फोन नंबर, ईएसआसी नंबर आदि दर्ज कराने का भी सुझाव दिया। साथ ही गर्मी, ठंड या बरसात के मौसम के मद्देनजर यूनिफॉर्म, जूता उपलब्ध कराने को कहा ।

उन्होंने सफाई कर्मियों को नियमित और प्रत्येक महीने के प्रथम सप्ताह में वेतन भुगतान करने पर बल दिया। साथ ही बताया कि राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का लक्ष्य सफाई कर्मचारियों जैसे कमज़ोर समूहों तक अपना दायरा बढ़ाना है। आम तौर पर सफाई कर्मचारियों को कई मोर्चों पर गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इसमें वित्तीय, स्वास्थ्य और सामाजिक आदि शामिल है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय सफाई कर्मचारियों की स्थिति, सुविधाओं और अवसरों में असमानताओं को समाप्त करने की दिशा में कार्य करता है।

बैठक में उपायुक्त अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल, डीडीसी मनीष कुमार, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, एमजीएम सुपरिटेंडेंट डॉ रविंद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम रंजीत लोहरा, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, जिला कल्याण पदाधिकारी राजेंद्र गुप्ता के अलावा श्रम विभाग, जुस्को व अन्य सफाई कर्माचारियों से संबंधित विभागों के पदाधिकारी, सफाई कर्मियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Read Also-Karim City College : ‘यूथ सोशल आइकन अवार्ड’ के लिए पूरे झारखंड से करीम सिटी कॉलेज के छात्र मानव घोष का चयन

Related Articles