Home » बिहार के नवादा में दबंगों ने तड़तड़ाई गोलियां, फूंक डाले दलितों के 80 घर

बिहार के नवादा में दबंगों ने तड़तड़ाई गोलियां, फूंक डाले दलितों के 80 घर

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना : नवादा के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के चलते दबंगों ने बुधवार की रात महादलित टोला पर फायरिंग करते हुए लगभग 80 घरों को आग के हवाले कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। बड़ी संख्या में पुलिस को तैनात कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच संघर्ष चल रहा है।

पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कर रहे कैंप
इस बवाल के कारण कृष्णा नगर दलित बस्ती में लगभग 80 घरों को आग के हवाले कर दिया गया। मौके पर नवादा सदर अंचल के अधिकारी विकेश कुमार सिंह, मुफस्सिल थाने की पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। देर रात तक अधिकारी गांव में कैंप कर रहे थे।

भूमि विवाद मामले की चल रही है सुनवाई
ऐसा बताया जा रहा है कि विवाद का मूल मुद्दा ज़मीन के एक बड़े हिस्से को लेकर है, जिस पर वर्तमान में दलित परिवार रहते हैं। इस जमीन पर कब्जा को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। मामले की सुनवाई वरिष्ठ अधिकारियों के पास चल रही है।

अचानक आगजनी से अफरातफरी, पहुंची फायर ब्रिगेड
पीड़ितों के अनुसार, दबंगों ने अचानक हमला कर दिया और मारपीट के साथ उनके घरों में आग लगा दी। वहीं, आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तुरंत मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गई। इस मामले में नवादा एसडीपीओ सुनील कुमार ने कहा कि अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। प्राथमिक छानबीन के बाद पता चला है कि यह पूरा मामला भूमि विवाद का लग रहा है।

Read Also- सारंडा के जंगल में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट

Related Articles