Home » धरती का घूमना प्रभावित कर रहा चीन का यह बांध, पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

धरती का घूमना प्रभावित कर रहा चीन का यह बांध, पूरी दुनिया पर पड़ेगा असर, वैज्ञानिकों ने जताई चिंता

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : चीन के हुबेई प्रांत स्थित विशालकाय बांध धरती की घूर्णन क्षमता को प्रभावित कर रहा है। वैज्ञानिकों ने इस तथ्य का पता अपने शोध के माध्यम से लगाया है। उनका यह दावा है कि चीन स्थित विशालकाय बांध पृथ्वी की घूमने की गति को कम कर रहा है। यांग्त्जी नदी पर बना थ्री गॉर्जेस नामक यह बांध विश्व के सबसे बड़े बांध के रूप में जाना जाता है।

शोध में यह चौंकाने वाले तथ्य आए सामने

वैज्ञानिकों ने थ्री गॉर्जेस बांध के विषय में जो रहस्योद्घाटन किया है, उसमें चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। यह पृथ्वी की घूर्णन क्षमता को इस तरह प्रभावित करता है कि इसके प्रभाव से दिन की लंबाई लगभग 0. 6 माइक्रो सेकंड तक बढ़ सकती है। यहां तक कि यह ग्रहों की स्थिति को भी बदलने की क्षमता रखता है। इसके प्रभाव से प्लैनेट की स्थिति करीब 2 सेंटीमीटर (0.8 इंच) तक  स्थानांतरित हो सकती है।

धरती की धीमी गति के अन्य कारण

धरती के घूमने की गति को कम करने के लिए केवल चीन का थ्री गॉर्जेस बांध ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि इसके लिए और भी कई प्राकृतिक कारण हैं, जैसे सुनामी का आना, जलवायु परिवर्तन, यह सभी कारक मिलकर थोड़े-थोड़े स्तर पर पृथ्वी की घूर्णन गति को कम करने का काम कर रहे हैं। इसका दुनिया के समय चक्र पर भी प्रभाव पड़ेगा। हालांकि वैज्ञानिकों के अनुसार मनुष्यों को अपने दिन- प्रतिदिन की जीवनशैली में इसका आभास नहीं होगा, लेकिन इसकी वजह से एक दिन ऐसा आएगा कि 1 मिनट में 60 सेकंड की बजाए केवल 59 सेकंड ही होंगे। समय को प्रभावित करने की क्षमता के कारण एटॉमिक टाइम को फिर से चेंज करना पड़ सकता है।

इन कारणों से इतना खास है यह बांध

चीन के थ्री गॉर्जेस बांध की अनेक विशेषताएं हैं, जो इसे अन्य बांधों की अपेक्षा अधिक विशाल और अलग बनाती है। यह बांध वर्ष 2012 में बनकर तैयार हुआ था और इसे बनाने में लगभग दो दशक का समय लगा था। इसकी लंबाई 7660 फीट और इसकी ऊंचाई 607 फीट है। इस बांध की इंजीनियरिंग कुशलता भी इसकी प्रसिद्धि का एक कारण है। यहां पर बड़े स्तर पर बिजली भी उत्पन्न की जाती है। इस बांध की बिजली उत्पन्न करने की क्षमता 22,500 मेगावाट है। इसमें 40 क्यूबिक मीटर पानी की भंडारण क्षमता भी है।

Read Also-

Related Articles