Home » कौन हैं “नेविल टाटा”, जो हो सकते हैं “टाटा ग्रुप” के नए चेयरमैन

कौन हैं “नेविल टाटा”, जो हो सकते हैं “टाटा ग्रुप” के नए चेयरमैन

नेविल 2016 में ट्रेंट लिमिटेड में शामिल हुए थे, उन्होंने पैकेज्ड फूड और बेवरेजेज डिवीजन सेक्शन की देखरेख से शुरुआत की और फिर सफलतापूर्वक ज़ूडियो का काम संभाला जो भारत के सबसे बड़े परिधान ब्रांडों में से एक बन गया है।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्कः हर किसी के मन में एक बड़ा सवाल है, कि भविष्य में “टाटा ग्रुप” का नेतृत्व कौन कर सकता है, अरबों डॉलर के “टाटा ग्रुप” की बागडोर भविष्य में कौन संभालेगा? जिसके उम्मीदवार रतन टाटा के भतीजे नेविल टाटा हैं, जो बिजनेस की दुनिया में अपना नाम बनाना शुरू कर रहे हैं।

नेविल टाटा कौन हैं?

32 वर्षीय नेविल टाटा, रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा के बेटे हैं। वह अपनी मां आलू मिस्त्री के ज़रिए “टाटा ग्रुप” के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय साइरस मिस्त्री से भी संबंधित हैं। हाल ही में नेविल फैमिली बिजनेस में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और वह “Star Bazaar” के हेड भी हैं, जो ट्रेंट लिमिटेड के तहत टाटा के रिटेल इंडस्ट्री का एक हिस्सा है। स्टार बाज़ार का सीधा मुकाबला मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की कंपनी रिलायंस रिटेल से है।

नेविल टाटा 2016 में ट्रेंट लिमिटेड में शामिल हुए

नेविल ने बेयस बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएशन की है और 2016 में ट्रेंट लिमिटेड में शामिल हुए थे, उन्होंने पैकेज्ड फूड और बेवरेजेज डिवीजन सेक्शन की देखरेख से शुरुआत की और फिर सफलतापूर्वक ज़ूडियो का काम संभाला, भले ही वे टाटा परिवार के अन्य सदस्यों की तरह फेमस न हों, लेकिन उन्होंने अपनी काबिलियत से इसे भारत के टॉप क्लोथ्स ब्रांडों में से एक में बदल दिया है।

जिस वजह से कई लोगों का मानना है कि नेविल को बड़ी ज़िम्मेदारियों के लिए तैयार किया जा रहा है ताकि उन्हें यह सीखने में मदद मिले कि फैमिली बिजनेस को कैसे आगे बढ़ाया जाता है। हाल ही में उन्हें ट्रेंट हाइपरमार्केट में एक नॉन-एक्सक्यूटिव डायरेक्टर से एक एक्सक्यूटिव रोल दिया गया है।

रतन टाटा की लीडरशिप

“टाटा ग्रुप” के पूर्व अध्यक्ष रतन टाटा, भारतीय बिजनेस में एक महान व्यक्ति हैं, जिन्होंने 1991 से 2012 तक “टाटा ग्रुप” लीड किया है। उन्हें उनके दूरदर्शी नेतृत्व, निष्पक्ष बिज़नेस फैसलों और कम्युनिटी की मदद के लिए जाना जाता है, जो सभी कंपनी से जुड़े लोगों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

रतन टाटा बिजनेस मैन के अलावा एक लोकप्रिय नागरिक भी है

86 वर्ष के रतन, ने “टाटा ग्रुप” को नये आइडियाज, इनोवेशन और ग्रोथ पर फोकस करके आगे बढ़ाया है, वह चैरिटी को लेकर बहुत ही लगाव रखते हैं,क्योंकि “टाटा ग्रुप” के मुनाफे का एक बड़ा हिस्सा “टाटा ट्रस्ट” के माध्यम से सामाजिक हित के लिए जाता है। इसीलिए उन्हें एक अच्छे बिजनेस मैन के अलावा एक लोकप्रिय नागरिक के रूप में भी जाना जाता है, हाल ही में अपने स्वस्थ को लेकर फैल रही अपवाहों को झूठा बताते हुए, अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सभी चिन्ताजनकों का आभार व्यक्त किया है।

क्या नेविल हैं अगले उत्तराधिकारी?

नेविल टाटा ने बिजनेस इंडस्ट्री में अच्छी प्रगति की है और इस लीडरशिप के लिए तैयार हैं, वे “टाटा ग्रुप” का भविष्य का चेहरा हो सकते हैं, हालांकि इस से जुडी कोई भी अनाउंसमेंट अभी तक आधिकारिक तौर पर नहीं की गयी है, चूंकि अब वह समय आ गया है की ग्रुप अपने नए लीडर को चुने और आगे के विकास के लिए कदम बढ़ाये, इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि वे रतन टाटा की विरासत को कैसे अपनाते हैं और संगठन को नई सीमाओं की ओर कैसे ले जाते हैं।

Read Also- टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन टाटा अस्पताल में भर्ती? जानें वजह..

Related Articles