Home » Jharkhand Assembly Elections : चम्पाई सोरेन के नामांकन में बीजेपी के शीर्ष नेताओं की गैरमौजूदरी का क्या है कारण

Jharkhand Assembly Elections : चम्पाई सोरेन के नामांकन में बीजेपी के शीर्ष नेताओं की गैरमौजूदरी का क्या है कारण

चम्पाई सोरेन हाल ही में झामुमो छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं, जहां उन्हें कोल्हान क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई थी।

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला से अपना नामांकन दाखिल किया। लेकिन इस नामांकन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शीर्ष नेताओं की अनुपस्थिति ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। चर्चा यह है कि क्या बीजेपी ने चम्पाई सोरेन को साइडलाइन कर दिया है।
चम्पाई सोरेन हाल ही में झामुमो छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं, जहां उन्हें कोल्हान क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई थी। चुनाव की घोषणा के बाद उन्हें सरायकेला से पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया, जबकि उनके बेटे बाबूलाल सोरेन को घाटशिला से उम्मीदवार बनाया गया। चम्पाई सोरेन ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया, जिसमें पार्टी का कोई शीर्ष नेता मौजूद नहीं था। हालांकि, नामांकन के बाद आयोजित जनसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और जमशेदपुर के सांसद विद्यूत वरण महतो शामिल हुए।

क्यों उठ रहा है सवाल?


बीजेपी के जिन भी प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है, उनमें से अधिकांश में पार्टी के शीर्ष नेता मौजूद रहे हैं। इन नेताओं में झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान और सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा शामिल हैं। चम्पाई सोरेन के नामांकन में असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा को भी उपस्थित होना था, लेकिन वे नहीं आ सके। हालांकि, उन्होंने शाम को चंपाई सोरेन से मिलने का समय निकाला। यह अनियमितता कई सवालों को जन्म देती है, क्योंकि पहले किसी कार्यक्रम के बाद ऐसा नहीं हुआ था।

बीजेपी ने दी सफाई

बीजेपी के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि चम्पाई सोरेन को साइडलाइन करने का कोई सवाल नहीं है। उन्होंने बताया कि हिमंता बिस्वा सरमा के नामांकन में न पहुंच पाने का कारण खराब मौसम था, जिससे हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। उन्होंने यह भी कहा कि चम्पाई सोरेन अब बीजेपी का हिस्सा हैं और उनकी स्थिति को लेकर कोई संदेह नहीं होना चाहिए। चुनाव प्रचार में बीजेपी के बड़े नेता चम्पाई सोरेन के पक्ष में प्रचार करने के लिए आगे आएंगे।

हिमंता ने की चंपाई से मुलाकात


रात को हिमंता बिस्वा सरमा चम्पाई सोरेन से मिलने सरायकेला पहुंचे। उन्होंने भरोसा जताया कि कोल्हान की जनता इस बार एनडीए को अपना आशीर्वाद देगी और बीजेपी को 10 से 12 सीटों पर जीत मिलने की उम्मीद है। साथ ही, उन्होंने चंपाई सोरेन और खरसावां विधानसभा सीट से सोनाराम बोदरा की जीत का विश्वास भी व्यक्त किया।

Read Also- कांग्रेस अगर आ गई, तो एक ईंट नहीं लगेगी, शिवराज सिंह चौहान के बेटे के इस बयान से मचा बवाल

Related Articles