जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में आरोपी बिल्डर सुजीत दत्ता को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी शनिवार को मुखबिर की सूचना पर हुई। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ शुरू कर दी है।

सुजीत दत्ता, जो नालंदा इंटरप्राइजेज का मालिक है, पर आरोप है कि उसने एक ही बिल्डिंग को कई लोगों को बेचकर बड़ा फर्जीवाड़ा किया। इस धोखाधड़ी से जुड़े मामले में कई पीड़ित लोग पुलिस से पहले ही शिकायत कर चुके थे। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही, धोखाधड़ी का शिकार हुए लोग बिष्टुपुर थाने पहुंच गए और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सुजीत दत्ता ने अपने प्रोजेक्ट्स को आकर्षक ऑफर्स के जरिए कई ग्राहकों को बेचने का वादा किया और उनसे एडवांस के नाम पर मोटी रकम वसूली। लेकिन जब खरीदारों को पता चला कि एक ही प्रॉपर्टी को कई लोगों के हाथों बेचा गया है, तो वे ठगा हुआ महसूस करने लगे।
इस मामले की जांच में जुटी पुलिस ने बताया कि आरोपी ने लंबे समय तक ग्राहकों को गुमराह किया और उनके पैसे का गलत इस्तेमाल किया। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और धोखाधड़ी के इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Read also – Republic Day : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर100 फीट ऊंचे पोल पर फहराया जाएगा तिरंगा

