Home » Uttar Pradesh Bhadohi cyber fraud : भदोही में बांड निवेश के नाम पर युवक से 66 लाख रुपये की ठगी

Uttar Pradesh Bhadohi cyber fraud : भदोही में बांड निवेश के नाम पर युवक से 66 लाख रुपये की ठगी

by Anand Mishra
Cyber Fraud
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक युवक से बांड निवेश के नाम पर 66 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जिले के शहर कोतवाली निवासी रवि प्रताप सिंह नामक युवक ने शिखा और विकास जैन नामक व्यक्तियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि इन दोनों ने खुद को एक नामी निवेश कंपनी का प्रबंधक बताकर युवक से बांड निवेश के नाम पर बड़ी रकम ठग ली।

जाली बैंक खातों में जमा करवाई गई रकम

रवि प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि शिखा और विकास जैन ने 17 दिसंबर 2024 से 30 जनवरी 2025 के बीच जाली नाम से खोले गए बैंक खातों में कुल 66 लाख 88 हजार 506 रुपये जमा करवाए। जब सिंह ने अपनी रकम निकालने के लिए संपर्क किया, तो आरोपियों ने प्रोसेसिंग के लिए 30 लाख रुपये और मांगे।

धोखाधड़ी का खुलासा

सिंह ने जब इस मामले की जांच की, तो पता चला कि विकास जैन और शिखा नाम के किसी भी व्यक्ति ने कभी मुंबई या दिल्ली स्थित निवेश कंपनी के कार्यालयों में काम नहीं किया था। इस जानकारी के बाद सिंह को यह अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो चुके हैं।

मुकदमा दर्ज और जांच जारी

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने साइबर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Read Also- Mirage-2000 Fighter Aircraft : शिवपुरी में मिराज-2000 लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

Related Articles