
जमशेदपुर : गालूडीह के रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति खेतु सिंह की गम्हरिया में एक्सीडेंट में मौत हो गई। पुलिस ने शव को एमजीएम अस्पताल के शीत गृह में रखवा दिया था। पुलिस ने शव को शीत गृह से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। खेतु सिंह जब साइकिल से अपने घर जा रहा था। तब एक कार ने उसे टक्कर मार दी थी। खेतु सिंह गालूडीह का रहने वाला है। लेकिन काम के सिलसिले में वह गम्हरिया में किराए के मकान में रहता था। पुलिस उस कार की तलाश में जुटी है जिसने इस हादसे को अंजाम दिया है। इसके लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

