Home » RANCHI NEWS: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

RANCHI NEWS: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन कर शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनीं। उपायुक्त ने एक-एक कर सभी फरियादियों से मुलाकात की और उन्हें आश्वस्त किया कि प्राप्त शिकायतों की जांच कर जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

पंचायत समिति सदस्य के साथ आए लोग

महिलौंग पंचायत से आई पंचायत समिति सदस्य वीणा कुमारी के नेतृत्व में लोगों ने जल जमाव, अवैध निर्माण और भू-माफियाओं द्वारा जमीन की अवैध खरीद-बिक्री जैसी समस्याएं उठाईं। पुरुलिया रोड में कलवर्ट निर्माण से उत्पन्न जल जमाव की शिकायत पर उपायुक्त ने एनएचएआई और अपर समाहर्त्ता को कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं, फतरुटोली में ट्रांसफॉर्मर फैक्ट्री निर्माण रोकने के मामले की जांच के लिए जीएम, डीआईसी को निर्देशित किया गया। महिलाओं ने सीलिंग एक्ट के तहत अर्जित भूमि की अवैध खरीद-बिक्री की भी शिकायत की, जिस पर उपायुक्त ने सब-रजिस्ट्रार को जांच के निर्देश दिए।

अवैध बालू ढुलाई की शिकायत

राहे प्रखंड प्रमुख ने अवैध बालू ढुलाई की शिकायत की। जिस पर उपायुक्त ने अनुमंडल दण्डाधिकारी और जिला खनन पदाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। टुनको टोला से केसर नगर कॉलोनी को जोड़ने वाले नाले पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर आये आवेदन पर उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त को जरूरी कदम उठाने को कहा।

टॉप अप लोन मिलने में परेशानी

पूर्व पार्षद ने बरियातू जोड़ा तालाब के पास सड़क खराबी की शिकायत की। जिस पर उपायुक्त ने तत्काल नगर निगम से संपर्क कर मरम्मत के निर्देश दिए। वहीं चुटिया के दिनेश कुमार ने सीएनटी एक्ट के कारण टॉप अप लोन न मिलने की शिकायत की, जिस पर एलडीएम को आवश्यक पहल के निर्देश दिए गए।जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कई अन्य मामले भी सामने आए, जिन पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध जांच व कार्रवाई के निर्देश दिए।

Related Articles