Home » Gumla Road Accident : खरका चौक के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

Gumla Road Accident : खरका चौक के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत

by Rakesh Pandey
-road- accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गुमला : झारखंड के गुमला जिले से दर्दनाक सड़क दुर्घटना की खबर आई है। बताया जाता है कि गुमला सदर थाना क्षेत्र के खरका चौक के समीप बीते रविवार की रात 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सिसई चेगरी निवासी 18 वर्षीय शिवचरण उरांव, अरंगी झरिया टोली निवासी 18 वर्षीय रोहित उरांव और अरंगी झरिया टोली निवासी 18 वर्षीय सतीश उरांव की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


घटना की सूचना पर टोटो थाना के एसआई इमानुएल कोंगाड़ी घटनास्थल पहुंचे और पुलिस वाहन से तीनों के शव को रविवार की रात 11:30 बजे सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक की बहन की हाल ही में चंदाली गांव में शादी हुई थी। वहीं तीनों भाई बहन के घर चंदाली आए हुए थे। उनके साथ ही मृतक के माता-पिता भी कुछ सामान पहुंचाने बेटी के घर आए थे। रात को खाना खाने के बाद तीनों अपने गांव जाने की बात कहकर निकले थे। हालांकि घर के लोगों ने रात को जाने के लिए मना भी किया था। कहा कि सवेरे चले जाना, लेकिन तीनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव के लिए निकल गए। इसी दौरान खरका चौक के समीप अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। फिलहाल मृतकों के शव को सदर अस्पताल के शव गृह में रखा गया है।

Read Also- Giridih road accident: गिरिडीह में सड़क हादसा : बगोदर में मछली लदी पिकअप वैन ने बस में मारी जोरदार टक्कर, वैन चालक की मौत

Related Articles