
- भारतीय नौसेना का समुद्र से हमला: INS विक्रांत ने कराची पोर्ट पर किया भीषण प्रहार, पाकिस्तान को भारी क्षति
- जमीन और आसमान के बाद अब समुद्र से कहर बरपा रही है भारतीय सेना
सेंट्रल डेक : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय सेना का तीनों मोर्चों से एक साथ हमला जारी है। पहले वायुसेना ने पाकिस्तान की सैन्य चौकियों को निशाना बनाया, अब नौसेना ने अरब सागर से बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कराची पोर्ट पर जबरदस्त मिसाइल हमला किया है।
INS विक्रांत बना भारत का समुद्री योद्धा
भारतीय नौसेना के स्वदेशी विमानवाहक पोत INS विक्रांत को रणनीतिक रूप से अरब सागर में तैनात किया गया था। नौसेना ने इस शक्तिशाली युद्धपोत से कई सटीक मिसाइलें दागीं, जिन्होंने कराची और ओरमारा पोर्ट को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सूत्रों के अनुसार, इन हमलों के बाद कराची बंदरगाह क्षेत्र में भीषण आग और धुएं का गुबार छा गया है।
कराची में बड़े पैमाने पर नुकसान
कराची पोर्ट जो पाकिस्तान की आर्थिक और नौसैनिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र है, वहां नौसेना के अड्डे, तेल टैंकर, कंटेनर टर्मिनल और शिपिंग यार्ड पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं। इन हमलों के कारण पाकिस्तान की नौसेना को रणनीतिक और आर्थिक दोनों स्तरों पर गहरा झटका लगा है।
ओरमारा पोर्ट भी बना निशाना
बलूचिस्तान स्थित ओरमारा बंदरगाह पर भी भारतीय नौसेना ने प्रहार किया है। यह इलाका पाकिस्तान की नौसैनिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है। यहां भी मिसाइल हमले से भारी तबाही हुई है। पाकिस्तान की तटीय सुरक्षा प्रणाली इन हमलों को रोकने में पूरी तरह असफल रही।
क्या कहती है भारतीय नौसेना?
भारतीय नौसेना के उच्च सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई पाकिस्तान द्वारा लगातार उकसावे की कार्रवाई और भारत की सुरक्षा पर मंडरा रहे खतरे के जवाब में की गई है। यह हमला एक स्पष्ट संदेश है कि भारत अपनी सीमाओं और हितों की रक्षा के लिए हर मोर्चे पर सक्षम और तैयार है।

