Home » Pahalgam Attack : शोपियां में पाकिस्तानी आतंकियों के लगे पोस्टर, सुराग देने पर ₹20 लाख का इनाम

Pahalgam Attack : शोपियां में पाकिस्तानी आतंकियों के लगे पोस्टर, सुराग देने पर ₹20 लाख का इनाम

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बायसरन घाटी में सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने पहले पर्यटकों से धर्म पूछा, फिर उनकी पहचान की जांच की और हिंदू होने पर गोलियों से भून दिया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई।

by Anurag Ranjan
pahalgam terror attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन पाकिस्तानी आतंकियों के पोस्टर शोपियां जिले के विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की पहचान उजागर करते हुए उनकी तलाश तेज कर दी है। अगर कोई व्यक्ति इन आतंकियों के बारे में पुख्ता जानकारी देता है, तो उसे ₹20 लाख का इनाम दिया जाएगा।

एजेंसियों ने जारी किए पोस्टर, जनता से मांगी जानकारी

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी किए गए इन पोस्टरों में आतंकियों की तस्वीरें और विवरण शामिल हैं। इन पोस्टरों के माध्यम से नागरिकों से अपील की गई है कि वे आतंकियों के ठिकाने या किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत सुरक्षा बलों तक पहुंचाएं। यह इनाम उस व्यक्ति को दिया जाएगा जिसकी जानकारी आतंकियों की गिरफ्तारी या मारे जाने में सहायक होगी।

पहलगाम में टूरिस्टस् पर हुआ था हमला, 26 की गई थी जान

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बायसरन घाटी में सेना की वर्दी में आए आतंकियों ने पर्यटकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने पहले पर्यटकों से धर्म पूछा, फिर उनकी पहचान की जांच की और हिंदू होने पर गोलियों से भून दिया। इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक भी शामिल हैं।

टीआरएफ ने ली थी जिम्मेदारी, फिर किया इनकार

इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी पहले पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के सहयोगी गुट द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी। हालांकि बाद में उन्होंने बयान जारी कर कहा कि उनका इस हमले से कोई संबंध नहीं है।

पुलवामा के बाद सबसे बड़ा हमला

यह हमला फरवरी 2019 में पुलवामा में हुए आत्मघाती हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। पुलवामा हमले में सीआरपीएफ के 47 जवान शहीद हुए थे।

Read Also: पाकिस्तानी एक्टर्स को म्यूजिक एप्स से भी हटाया गया, बॉलीवुड गीतों के पोस्टर्स से भी नदारद

Related Articles