Home » Jharkhand: डुमरी विधायक जयराम महतो खाली पांव पहुंचे अरुणाचल दौरे पर, विधानसभा अध्यक्ष से की स्थानीय नीति पर चर्चा

Jharkhand: डुमरी विधायक जयराम महतो खाली पांव पहुंचे अरुणाचल दौरे पर, विधानसभा अध्यक्ष से की स्थानीय नीति पर चर्चा

विधायक जयराम महतो ने बताया कि इस चर्चा में स्थानीय नीति, नियोजन नीति और आर्थिक संसाधनों को लेकर अहम जानकारी साझा की गई।

by Reeta Rai Sagar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dumri: झारखंड के डुमरी विधायक जयराम महतो इन दिनों अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया और वहां के विधानसभा अध्यक्ष टेसाम पोंगटे से विस्तारपूर्वक बातचीत की।

विधायक जयराम महतो ने बताया कि इस चर्चा में स्थानीय नीति, नियोजन नीति और आर्थिक संसाधनों को लेकर अहम जानकारी साझा की गई। उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष से कई मुद्दों पर सवाल पूछे, जिसके जवाब में उन्हें 80/20 नियोजन नीति, अन्य राज्यों के नागरिकों द्वारा ज़मीन खरीद पर रोक जैसे महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी दी गई।

अरूणाचल विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किया गया स्वागत

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो के निर्देश पर झारखंड के तीन विधायक- जयराम महतो, खाद्य आपूर्ति समिति के चेयरमैन व तमाड़ विधायक विकास मुंडा और जामा की विधायक व पूर्व मंत्री लुईस मरांडी अरुणाचल प्रदेश के अध्ययन दौरे पर गए हैं। तीनों विधायकों ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा का दौरा किया, जहां उन्हें विधानसभा अध्यक्ष द्वारा औपचारिक स्वागत भी किया गया।

चर्चा का विषय बनी जयराम महतो की सादगी
इस दौरे के दौरान एक बार फिर जयराम महतो की सादगी, चर्चा का विषय बनी हुई है। जैसे वे झारखंड विधानसभा में सत्र के दौरान नंगे पांव आते हैं, वैसे ही अरुणाचल प्रदेश विधानसभा में भी वे बिना जूते-चप्पल के ही पहुंचे।

Related Articles