Home » West Singhbhum News : बंदगांव के कोंसिया जंगल में युवक की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से किया गया वार

West Singhbhum News : बंदगांव के कोंसिया जंगल में युवक की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से किया गया वार

by Rajeshwar Pandey
criminals-killed-gram-pradhan-in-khunti-jharkhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बंदगांव, पश्चिमी सिंहभूम: जिले के अतिनक्सल प्रभावित बंदगांव थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान काईका गांव के बारोडीह टोला निवासी 19 वर्षीय शिवलन हपतगड़ा के रूप में हुई है। उसे धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के पीछे का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

सूत्रों के अनुसार, शिवलन हपतगड़ा का शव बंदगांव थाना क्षेत्र के कोंसिया जंगल में बरामद हुआ। शव पर धारदार हथियार के कई वार के निशान थे, जिससे प्रतीत होता है कि हत्या बड़ी ही निर्ममता से की गई है। स्थानीय लोगों ने जंगल में शव देखे जाने की सूचना बंदगांव पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

घटना को लेकर पोड़ाहाट अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) शिवम प्रकाश ने बताया कि हत्या किस कारण से की गई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव उसके परिजनों को सौंप दिया है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द दोषियों को पकड़कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

Read Also- Anupamaa :  शूटिंग से थोड़ी देर पहले TV शो अनुपमा के सेट पर लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान राख, स्टारकास्ट और क्रू मेंबर्स की ऐसी है हालत

Related Articles