Home » Singhbhum Chamber of Commerce and Industry AGM: सिंहभूम चैम्बर की 74वीं आमसभा में सभी प्रस्ताव व वित्तीय रिपोर्ट सर्वसम्मति से पारित

Singhbhum Chamber of Commerce and Industry AGM: सिंहभूम चैम्बर की 74वीं आमसभा में सभी प्रस्ताव व वित्तीय रिपोर्ट सर्वसम्मति से पारित

अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने गिनाई पिछले चार साल के कार्यकाल की चुनौतियां व उपलब्धियां.

by Reeta Rai Sagar
Chamber of commerce, Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : सिंहभूम चैम्बर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा शनिवार को बिष्टुपुर स्थित चैम्बर भवन में भव्य रूप से आयोजित हुई। सभा की कार्यवाही सुबह 9:30 बजे शुरू हुई। अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने सभा में उपस्थित पूर्व अध्यक्षों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत करते हुए अपने चार वर्ष के कार्यकाल को चुनौतीपूर्ण लेकिन ऐतिहासिक बताया।

उन्होंने कहा कि चैम्बर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान का लगातार दो सत्रों तक अध्यक्ष रहने का अवसर गौरव का विषय है। यह संस्था 1948 में स्थापित हुई और 1950 में रजिस्टर्ड हुई। अपने कार्यकाल में चैम्बर ने प्लेटिनम जुबली मनाई, जिसके दौरान कई ऐतिहासिक कार्यक्रम हुए और संस्था ने झारखंड समेत देशभर में पहचान बनाई।

अध्यक्ष का संबोधन

अध्यक्ष मूनका ने कहा कि पार्किंग की वर्षों पुरानी समस्या को टाटा स्टील के सहयोग से दूर किया गया। टाटा स्टील प्रोक्योरमेंट विभाग के साथ त्रैमासिक बैठक की परंपरा शुरू की गई, जिसका सीधा लाभ वेंडरों को मिला। उन्होंने सभी पदाधिकारियों, पूर्व अध्यक्षों, टाटा स्टील, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस प्रशासन, मीडिया और सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

उन्होंने आगामी डिफेंस एक्सपो, रांची कोल्हान के उद्यमियों और व्यापारियों के लिए एक नया अवसर बताया और सभी से इसमें शामिल होकर लाभ लेने का आग्रह किया।

महासचिव और कोषाध्यक्ष की रिपोर्ट

महासचिव मानव केडिया ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि पिछले वर्ष के दौरान चैम्बर ने व्यवसाय, उद्योग और जनहित से जुड़े करीब 70 कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किए। कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया ने 2024-25 की ऑडिट रिपोर्ट पेश की, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया।

चारों उपसमितियों के संकल्प और प्रस्ताव

आमसभा में चारों उपसमितियों ने अपने प्रस्ताव और संकल्प रखे, जिन्हें सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।

व्यापार एवं वाणिज्य समिति के प्रमुख प्रस्ताव

  • कोल्हान में टेक्सटाइल पार्क की स्थापना
  • स्थानीय व्यापारियों को बहुराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के लिए प्रशिक्षित करना
  • कृषि उत्पादन बाजार समिति में व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और मालिकाना हक दिलाना
  • पंजीकृत व्यापारियों के लिए ग्रुप इंश्योरेंस की व्यवस्था
  • थोक वस्त्र विक्रेताओं के लिए सामूहिक बाजार
  • सैरात बाजारों का आधुनिकीकरण
  • व्यापारी कल्याण बोर्ड की स्थापना

जनसंपर्क एवं कल्याण समिति के प्रस्ताव

  • जमशेदपुर या आसपास हवाई अड्डे का निर्माण
  • रांची से जयपुर तक सीधी फ्लाइट
  • टाटानगर से जयपुर तक सीधी ट्रेन सेवा
  • बढ़ती सदस्यता के अनुरूप नई जमीन का प्रावधान
  • कोल्हान को प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना
  • सदस्यता सूची का अपडेट और विस्तार

वित्त एवं कराधान समिति के प्रस्ताव

  • जमशेदपुर में केंद्रीय जीएसटी अपील पीठ की स्थापना
  • रांची में जीएसटी अपीलीय न्यायाधिकरण का गठन
  • पेट्रोलियम उत्पादों को जीएसटी के दायरे में लाना
  • सीबीडीटी से टीडीएस/टीसीएस प्रावधान युक्तिसंगत बनाने का आग्रह
  • कर विवादों में मुकदमेबाजी कम करने के लिए फेसलेस अपील तंत्र का विस्तार

उद्योग समिति के प्रस्ताव

  • कोल्हान में नया औद्योगिक पार्क
  • जमशेदपुर में एमएसएमई सुविधा केंद्र
  • रेलवे कोच निर्माण इकाई की स्थापना
  • आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों का मरम्मत व चौड़ीकरण
  • लंबित कर विवादों को कम करने के लिए वित्त मंत्रालय से सिफारिशें

आमसभा का समापन कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Institute for Education Saraikela : इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन कॉलेज में हिंदी के प्रसार में सोशल मीडिया की भूमिका पर हुई चर्चाAlso Read:

Related Articles