Home » RANCHI NEWS: द फोटोन न्यूज की खबर का असर, सदर अस्पताल में मैमोग्राफी मशीन के संचालन की प्रक्रिया शुरू

RANCHI NEWS: द फोटोन न्यूज की खबर का असर, सदर अस्पताल में मैमोग्राफी मशीन के संचालन की प्रक्रिया शुरू

by Vivek Sharma
RANCHI HEALTH NEWS: सदर अस्पताल में दो माह से मैमोग्राफी मशीन चालू नहीं, मरीजों को नहीं मिल रही ब्रेस्ट कैंसर जांच की सुविधा।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI (JHARKHAND): राजधानी के सदर अस्पताल में मैमोग्राफी मशीन इंस्टॉल हुए ढाई महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अब तक इसे चालू नहीं किया जा सका है। अब विभाग ने मशीन के संचालन को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं सेंटर में लीड पैनल लगाने के लिए टेंडर निकाला गया है। ऐसे में संभावना है कि जल्द ही महिलाओं की जांच इस सेंटर में शुरू हो जाएगी। मशीन पूरी तरह से इंस्टाल होने के बावजूद हॉस्पिटल प्रबंधन की लापरवाही का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। बता दें कि द फोटोन न्यूज ने 5 सितंबर को खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद विभाग के अधिकारियों की नींद खुली है। 

रोटरी क्लब ने डोनेट की है मशीन

यह अत्याधुनिक मैमोग्राफी मशीन रोटरी क्लब द्वारा डोनेट की गई है। 45 लाख रुपये की लागत से लगी इस मशीन से उम्मीद थी कि यहां मरीजों को मुफ्त या कम शुल्क पर जांच की सुविधा मिलेगी। फिलहाल मरीजों को जांच के लिए रिम्स या प्राइवेट अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ रहा है, जहां खर्च अधिक और भीड़ भी ज्यादा है।

READ ALSO: RANCHI HEALTH NEWS: दो माह बाद भी मैमोग्राफी मशीन को चालू नहीं कर सका सदर हॉस्पिटल प्रबंधन, जानें क्या है वजह

Related Articles