Home » Jamshedpur Women’s University की छात्राओं का पंचायती राज व्यवस्था विषयक इंटर्नशिप संपन्न, 71 को मिला प्रमाणपत्र

Jamshedpur Women’s University की छात्राओं का पंचायती राज व्यवस्था विषयक इंटर्नशिप संपन्न, 71 को मिला प्रमाणपत्र

by Anand Mishra
Jamshedpur Women’s University Political Science internship
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के बागबेड़ा स्थित अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान में महिला विश्वविद्यालय के राजनीतिशास्त्र विभाग की छात्राओं का पंचायती राज व्यवस्था विषयक दो महीने का इंटर्नशिप सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन नेचर संस्था और अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

मुख्य अतिथि और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

मुख्य अतिथि विधायक सरयू राय, जिला परिषद सदस्य डॉ. कविता परमार, कोल्हान यूनिवर्सिटी के सिंडिकेट सदस्य प्रो. रंजीत प्रसाद, एलबीएसएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा समेत सभी अतिथियों ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर समारोह की शुरुआत की।

इंटर्नशिप का उद्देश्य और महत्व

नेचर संस्था की संरक्षक व जिला परिषद सदस्य डॉ. कविता परमार ने विषय प्रवेश कराते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत स्नातक छात्रों के लिए दो महीने का इंटर्नशिप अनिवार्य किया गया है। इसी परिप्रेक्ष्य में महिला विश्वविद्यालय की छात्राओं को पंचायत व्यवस्था का व्यावहारिक अनुभव कराया गया। प्रो. अशोक अविचल ने कहा कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़ाकर व्यावहारिक जीवन के अनुभव से जोड़ता है। वहीं, प्रो. रंजीत प्रसाद ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों से NEP के व्यावहारिक आयामों को गंभीरता से अपनाने का आह्वान किया।

छात्राओं के आत्मविश्वास में वृद्धि

प्रो. किश्वर आरा ने कहा कि महिला विश्वविद्यालय ने NEP को अपनाते हुए शिक्षा के सभी आयामों को अंगीकृत किया है। उन्होंने छात्राओं के आत्मविश्वास में हुई वृद्धि का श्रेय नेचर संस्था और मार्गदर्शक डॉ कविता परमार को दिया। प्रो. पारस नाथ मिश्रा ने कहा कि इंटर्नशिप से छात्राएं आत्मनिर्भर बनने की ओर कदम बढ़ा सकती हैं।

विधायक सरयू राय ने की सराहना

मुख्य अतिथि सरयू राय ने नेचर संस्था और शिक्षण संस्थान की पहल की सराहना करते हुए कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थानों को NEP का पालन करना चाहिए। उन्होंने छात्राओं को पंचायत व्यवस्था, अधिनियम और पेसा कानून के बारे में भी जानकारी दी।

पुरस्कार और प्रमाणपत्र वितरण

समारोह में 71 छात्राओं को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। साथ ही सोमा दास के ग्रुप को प्रथम, श्रुति सिन्हा को द्वितीय और ज्योति कुमारी के ग्रुप को तृतीय स्थान मिला। रिया कुमारी को बेस्ट प्रेजेंटेशन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीमेंस यूनिवस्सिटी डीएसडब्ल्यू प्रो. किश्वर आरा, राजनीति शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ सोनाली सिंह, अर्का जैन यूनिवर्सिटी के प्रो. पारस नाथ मिश्रा, एनआईटी के पूर्व प्रो. बी.एन. प्रसाद, नेचर संस्था की संरक्षक डॉ कविता परमार, संस्थान के अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे। संस्था के अध्यक्ष संजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles