RANCHI: दीपावली एवं छठ पूजा के शुभ अवसर पर झारखंड सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं को विशेष उपहार स्वरूप मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सम्मान राशि का भुगतान किया गया है। इस योजना के तहत रांची जिले की कुल 3 लाख 88 हजार 406 लाभुकों के बैंक खातों में आधार बेस्ड डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 2,500 प्रति लाभुक की दर से राशि भेज दी गई है। जिसके तहत कुल 97 करोड़ 10 लाख 15 हजार रुपये की राशि का भुगतान किया गया है। यह भुगतान अक्टूबर माह की सम्मान राशि के रूप में भेजी गई है।
महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना राज्य की महिलाओं के सम्मान और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। दीपावली और छठ जैसे पावन अवसरों पर इस राशि का भुगतान महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान और घरों में खुशहाली लाएगा। जिला प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर और पारदर्शी तरीके से भुगतान मिले।
इन प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों में भुगतान
अनगड़ा – 16,843 लाभुक
अरगोड़ा शहरी क्षेत्र – 12,417 लाभुक
बड़गाईं शहरी क्षेत्र – 9,413 लाभुक
बेड़ो – 20,797 लाभुक
बुंडू – 8,525 लाभुक
बुंडू नगर पंचायत – 3,572 लाभुक
बुढ़मू – 18,073 लाभुक
चान्हो – 19,894 लाभुक
हेहल शहरी क्षेत्र – 15,442 लाभुक
ईटकी – 10,482 लाभुक
कांके – 31,828 लाभुक
कांके शहरी क्षेत्र – 1,325 लाभुक
खलारी – 9,703 लाभुक
लापुंग – 11,478 लाभुक
माण्डर – 23,395 लाभुक
नगड़ी – 18,159 लाभुक
नगड़ी शहरी क्षेत्र – 8,168 लाभुक
नामकुम – 18,021 लाभुक
नामकुम शहरी क्षेत्र – 9,078 लाभुक
ओरमांझी – 18,310 लाभुक
राहे – 9,647 लाभुक
रातू – 18,792 लाभुक
सिल्ली – 21,382 लाभुक
सोनाहातू – 13,192 लाभुक
तमाड़ – 18,714 लाभुक
सदर शहरी क्षेत्र – 21,754 लाभुक

