Home » Chaibasa Road Accident : जोमरो-पुटसाई चौक के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

Chaibasa Road Accident : जोमरो-पुटसाई चौक के पास सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa road accident near Jomro-Putsai Chowk
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa (Jharkhand) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड अंतर्गत जोमरो-पुटसाई चौक के पास एक सड़क दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ओटार पंचायत के घाघरा गांव में सन्नाटा पसर गया है। घटना मंगलवार सुबह करीब 8:00 बजे की बताई जाती है।

कराईकेला बाजार जा रहे थे दोनों युवक

जानकारी के मुताबिक घाघरा गांव निवासी 24 वर्षीय रूप सिंह पाडेया व 26 वर्षीय सुरेश पाडेया दोनों एक बाइक पर सवार होकर कराईकेला बाजार सामान लेने के लिए जा रहे थे। रूप सिंह पाडेया बाईक चला रहा था। दोनों जैसे ही जोमरो-पुटसाई चौक के पास पहुंचे, बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बाइक चालक रूप सिंह के सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट आई, जबकि सुरेश का पेट पूरी तरह फट गया। दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूरत में मजदूरी करते थे मृतक, दो सप्ताह पहले घर लौटे थे

सुरेश के पिता विष्णु पाडेया ने बताया कि दोनों सूरत में मजदूरी करके दो सप्ताह पहले घर लौटे थे। तीन साल पहले रूप सिंह ने बाइक खरीदी थी। सुबह दोनों दोस्त कराइकेला बाजार सामान लेने जा रहे थे। इस दौरान दुर्घटना हुई और दोनों की जान चली गई। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

जांच में जुटी पुलिस

इधर घटना की सूचना पाकर कराइकेला थाना पुलिस अनुमंडल अस्पताल पहुंची। पुलिस घटना की जांच और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं दोनों युवकों के शव को अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

Read Also: Palamu Road Accident : सड़क हादसे में बीएड छात्रा की मौत, पति व मासूम बच्ची घायल

Related Articles