Home » Chaibasa Pensioner Scam : लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर साइबर अपराधियों ने ठग लिए 17 लाख रुपये, पेंशनधारक को जाल में फंसाया

Chaibasa Pensioner Scam : लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर साइबर अपराधियों ने ठग लिए 17 लाख रुपये, पेंशनधारक को जाल में फंसाया

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa Pensioner Scam
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में साइबर अपराधियों ने पेंशनर से 17 लाख रुपये ठग लिए। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करलाजोड़ी गांव निवासी परमेश्वर पुरती के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 16.92 लाख रुपये उड़ा लिया। घटना के बाद परमेश्वर पुरती ने थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि विगत 10 नवंबर की रात करीब 9 बजे मेरे मोबाइल पर एक व्यक्ति का कॉल आया।

फोन करने वाले ने बताया कि आपके पेंशन के लिए जीवन प्रमाणपत्र का डाटा अपडेट करना है। जब परमेश्वर पुरती ने उससे पूछा कि कौन हैं और कहां से बोल रहे हैं? इस पर ठग ने जानकारी दी कि बैंक ऑफ इंडिया प्रधान शाखा कार्यालय बांद्रा-कुर्ला (मुंबई) के पेंशन विभाग से बात हो रही है। ठग ने बताया कि आपके पेंशन जीवन प्रमाणपत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) के लिए आवश्यक जानकारी को जल्द से जल्द अपडेट करना जरूरी है। इस पर परमेश्वर फुर्ती ने बैंक खाते समेत अन्य मांगी गई जानकारी उपलब्ध करा दी। परमेश्वर पुरती ने बताया कि इसके तुरंत बाद उनके बैंक खाते से साइबर अपराधियों ने 16.92 लाख रुपये की निकासी कर ली।


बता दें कि फोन पर बैंकों द्वारा खाते से संबंधित कोई भी जानकारी नहीं मांगी जाती है। इस तरह के मामलों में अक्सर साइबर अपराधी खुद को बैंक का प्रतिनिधि और अफसर बताकर गोपनीय जानकारी ले लेते हैं। इसके बाद आसानी से भोले-भाले लोगों को ठग लिया जाता है। इधर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read Also- Hundru Waterfall Incident : हुंडरू जलप्रपात में अचानक डूबने लगे 3 स्कूली छात्र, जानें कैसे बची जान…

Related Articles