किसी भी खबर को पूरा पढ़ने के लिए हेडिंग या नीचे लिखे लिंक को क्लिक करें
Jharkhand CM Hemant Soren : झारखंड में हेमंत सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष पूरा, मुख्यमंत्री ने 8792 अभ्यर्थियों को सौंपा नियुक्ति पत्र, कही यह बात…

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यमंत्री सोरेन ने 8792 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। नियुक्ति पत्र प्राप्त करनेवालों में उपसमाहर्ता, पुलिस उपाधिक्षक, काराधीक्षक, झारखंड शिक्षा सेवा, जिला समादेष्टा, श्रम अधीक्षक, प्रोबेशन पदाधिकारी, निरीक्षक उत्पाद, दंत चिकित्सक, सहायक आचार्य और कीट पालक शामिल हैं।
Jharkhand News : ED ने सीजेएम कोर्ट में की शिकायत, CM हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ीं
Jharkhand News : ED ने सीजेएम कोर्ट में की शिकायत, CM हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ीं

Ranchi (Jharkhand): झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हेमंत सोरेन के खिलाफ रांची के सीजेएम कोर्ट में एक शिकायत दर्ज कराई है। ईडी की ओर से कोर्ट को बताया गया है कि बार-बार समन दिए जाने के बाद भी सीएम हेमंत सोरेन ईडी के कार्यालय में न तो पेश हो रहे हैं और न ही कार्रवाई में सहयोग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार मामला जमीन घोटाले से संबंधित है।
IND Vs SA Ranchi ODI : रांची एकदिवसीय से पहले भारत-दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों ने अभ्यास में बहाया पसीना, तस्वीरों में देखिए रोहित-विराट के लिए प्रशंसकों में दीवानगी

रांची : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले जाने वाले पहले एकदिवसीय मैच से पहले शुक्रवार को दोनों ही टीमों ने अभ्यास किया। इस दौरान खिलाड़ी जमकर पसीना बहाते दिखे। रोहित शर्मा और विराट कोहली की सबसे चहेती जोड़ी की मौजूदगी ने प्रशंसकों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया है। लोगों में दोनों खिलाड़ियों को लेकर दीवानगी इस कदर है कि इन्हें अभ्यास करते देखने के लिए बड़ी सख्या में दर्शक पहुंचे।
IND vs SA Ranchi ODI : धोनी-विराट-रोहित की थ्री-स्टार मुलाकात, रांची वनडे से पहले माही के घर ‘क्रिकेट मेला’ : Dhoni Ranchi House Dinner

रांची : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज 30 नवंबर से शुरू हो रही है। पहला मुकाबला रांची में खेला जाएगा। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं और मैच से पहले गुरुवार शाम को उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर डिनर पार्टी में शिरकत की। होटल से धोनी के घर तक खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।
Ranchi Hotwar Jail Guard Dismissed : रांची होटवार जेल में तैनात कक्षपाल बर्खास्त, कारण जान कर चौंक जाएंगे आप…

Ranchi (Jharkhan) : झारखंड राज्य गृह एवं कारा विभाग ने रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में तैनात एक कक्षपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने इस कारागार में तैनात कक्षपाल राहुल कश्यप को बर्खास्त कर दिया है। विभाग ने जेल प्रशासन की ओर से की गई जांच के बाद यह कर्रवाई की है। जांच में राहुल कश्यप के सजायाफ्ता होने की गंभीर सच्चाई उजागर हुई थी। सजायाफ्ता होने की सच्चाई छुपा कर राहुल कच्छप नौकरी कर रहा था। इसी मामले को लेकर उसकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि राहुल को किसी तरह का भुगतान अब से नहीं किया जाएगा।
Ranchi Jewellery Shop Theft : रांची में ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 10 किलो चांदी की चोरी
Ranchi Jewellery Shop Theft : रांची में ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 10 किलो चांदी की चोरी

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड की राजधानी रांची के बेड़ो थाना क्षेत्र में बाजारटांड़ के समीप स्थित एक दुकान में लाखों की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। यहां अज्ञात चोरों ने ‘उत्तम ज्वेलर्स’ नामक दुकान का ताला काट कर लाखों के जेवरात उड़ा लिए। जानकारी के अनुसार चोर दुकान से 10 किलो चांदी उड़ा ले गए हैं।
Dhanbad Murder : पत्थर से कूच कर किशोर की कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Dhanbad Murder : पत्थर से कूच कर किशोर की कर दी हत्या, जांच में जुटी पुलिस

झरिया : झारखंड के धनबाद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। यहां धनसार थाना क्षेत्र के ईस्ट बस्ताकोला में गुरुवार की देर रात नितिश कुमार नामक 15 वर्षीय किशोर की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई। उसका शव ईस्ट बस्ताकोला में बिजली के खंभे के नीचे मिला। उसका सिर बुरी तरह लहुलुहान है। सूचना पाकर धनबाद के डीएसपी नौशाद आलम व धनसार थाना की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन करने मे जुट गई है। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने मे जुटी हुई है।
Chakradharpur Cold Death : प्लास्टिक ओढ़कर सोता था दंपत्ति, दोनों की मौत
Chakradharpur Cold Death : प्लास्टिक ओढ़कर सोता था दंपत्ति, दोनों की मौत

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में एक खानाबदोश दंपत्ति की मौत हो गई। यह दंपत्ति ठंड में प्लास्टिक ओढ़कर सोता था। अनुमान लगाया जा रहा है कि ठंड के चलते दोनों की बारी-बारी से मौत हुई। पहले बीमार पड़ने के बाद पत्नी ने अस्पताल में दम तोड़ा। उसके दूसरे ही दिन पति की भी मौत प्लास्टिक के नीचे ठंड भरी रात में सोते हुए हो गयी है।
Tata Steel FICCI Gold : टाटा स्टील की मैंगनीज माइंस को एफआईसीसीआई अवार्ड में मिला गोल्ड
Tata Steel FICCI Gold : टाटा स्टील की मैंगनीज माइंस को एफआईसीसीआई अवार्ड में मिला गोल्ड

Jamshedpur (Jharkhand) : टाटा स्टील (Tata Steel) की फेरो अलॉय एवं मिनरल्स डिवीजन के अंतर्गत आने वाले मैंगनीज ग्रुप ऑफ माइंस ने सुरक्षा प्रबंधन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 11वें एफआईसीसीआई अवार्ड्स फॉर एक्सीलेंस इन सेफ्टी सिस्टम्स (FICCI Awards for Excellence in Safety Systems) में गोल्ड अवार्ड हासिल किया है। यह जानकारी शुक्रवार को टाटा स्टील की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। बताया गया है कि ओडिशा के क्योंझर जिले के जोगा क्षेत्र में संचालित इन खदानों को सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार उन्नत मानकों पर काम करने के लिए सम्मानित किया गया है।
Palamu Illegal Liquor Seized : पलामू में 700 बोतल अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त
Palamu Illegal Liquor Seized : पलामू में 700 बोतल अवैध शराब के साथ चालक गिरफ्तार, वाहन जब्त

Palamu (Jharkhand) : पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 पेटी अवैध शराब लदे एक बोलेरो को जब्त किया है। मामले में चालक को भी गिरफ्तार किया गया है। 28 पेटी में 700 पीस टनाका शराब की बोतल भरी हुई थी। चालक की पहचान हुसैनाबाद के अलीनगर के सौरभ सिंह के रूप में हुई है।
खगड़िया में BJP नेता पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने सीने में मारी गोली, हालत नाज़ुक
खगड़िया में BJP नेता पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने सीने में मारी गोली, हालत नाज़ुक

खगड़िया : बिहार के खगड़िया जिले में भाजपा नेता दिलीप कुमार पर अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े फायरिंग कर दी। घटना गंगौर थाना क्षेत्र के बिशनपुर मोड़ स्थित त्रिभुवन टोला पुलिया के पास हुई। गोली लगने से दिलीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
List of Holidays 2026 : केंद्र सरकार ने जारी की 2026 की छुट्टियों की लिस्ट : कितने अवकाश मिलेंगे, पूरी डिटेल यहां पढ़ें

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है, जिसमें अनिवार्य, वैकल्पिक और प्रतिबंधित अवकाशों का पूरा कैलेंडर शामिल है। नई सूची के अनुसार केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों को 2026 में कुल 14 अनिवार्य छुट्टियां, 12 वैकल्पिक छुट्टियां और विशेष रूप से चुनी जा सकने वाली प्रतिबंधित छुट्टियां उपलब्ध होंगी। यह कैलेंडर दिल्ली/नई दिल्ली से लेकर पूरे देश के केंद्रीय कार्यालयों पर लागू होगा। सरकार के इस नए हॉलिडे कैलेंडर से कर्मचारियों को कई लंबे वीकेंड भी मिलने वाले हैं, जिनमें अप्रैल, अगस्त और अक्टूबर खास महीनों के रूप में उभरकर सामने आए हैं।
निम्न वायु गुणवत्ता पर राहुल ने केंद्र से पूछे सवाल, कहा- पीएम कैसे चुप रह सकते है
निम्न वायु गुणवत्ता पर राहुल ने केंद्र से पूछे सवाल, कहा- पीएम कैसे चुप रह सकते है

सेंट्रल डेस्कः दिल्ली एनसीआर की हवाओं में घुला जहर अब राजनीति की बड़ी वजह बन गया है। उत्तर भारत, विशेषकर दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक बार-बार गंभीर श्रेणी में पहुंच रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी तकलीफें बढ़ रही है। शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशभर खासकर दिल्ली की निचली वायु गुणवत्ता को लेकर केंद्र सरकार को टारगेट किया। उन्होंने कहा कि कई शहरों में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ने से हर जगह माता-पिता अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर डरे हुए हैं।
Sri Lanka International Fleet Review : श्रीलंकाई इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में भारत की दमदार उपस्थिति, INS विक्रांत और उदयगिरि बने आकर्षण का केंद्र

नई दिल्ली : हिंद महासागर में भारत की समुद्री ताकत एक बार फिर शानदार अंदाज में दुनिया के सामने आई है। श्रीलंकाई नौसेना की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित इंटरनेशनल फ्लीट रिव्यू में भारत के दो स्वदेशी रत्न एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत और स्टील्थ फ्रिगेट उदयगिरि। जब कोलंबो तट पर पहुंचे तो पूरा माहौल भारतीय नौसेना की बढ़ती शक्ति और आत्मनिर्भरता की गूंज से भर उठा। यह सिर्फ फ्लीट रिव्यू में भागीदारी नहीं, बल्कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक मौजूदगी, साझेदारी और नेतृत्व का दमदार संदेश है।
Vladimir Putin India visit : रूस-भारत संबंधों में बड़ा कदम : पुतिन 4 दिसंबर को आएंगे दिल्ली, मुर्मु देंगी राजकीय भोज

नई दिल्ली : भारत-रूस संबंध एक बार फिर नई ऊंचाई छूने जा रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय राजनीति के बदलते समीकरणों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का 4 दिसंबर को दिल्ली आगमन न सिर्फ कूटनीतिक हलचल तेज कर रहा है, बल्कि दुनिया की नजरें भी इस दौरे पर टिक गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर होने वाली यह हाई-लेवल यात्रा दोनों देशों के रिश्तों में नया अध्याय जोड़ सकती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा पुतिन के सम्मान में राजकीय भोज की तैयारी इसे और भी खास बना रही है। 23वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन से पहले ही संकेत साफ हैं कि दिल्ली में होने वाली यह मुलाकात आने वाले वर्षों के रणनीतिक एजेंडा को आकार दे सकती है।
Abdul Qavi Controversial Statement : पाकिस्तान में बौखलाहट! ऐश्वर्या को ‘आयशा’ बनाने की बात कर गया मौलवी कावी, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

नई दिल्ली : पाकिस्तान के विवादित मौलवी मुफ्ती अब्दुल कावी एक बार फिर अपने अजीबोगरीब बयानों को लेकर सुर्खियों में है। इस बार उसने ऐसी बात कह दी है, जिसे सुनकर सोशल मीडिया पर लोग दंग रह गए। कावी ने दावा किया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन दो से चार महीने में उन्हें शादी का प्रस्ताव भेज सकती हैं और यही नहीं, वह ऐश्वर्या को “मुसलमान बनाकर आयशा” नाम देने तक की बात कह रहे हैं। अभिषेक-ऐश्वर्या के रिश्ते पर बेबुनियाद अटकलें लगाते हुए मौलवी का यह बयान इतना विचित्र और बेहूदा है कि भारत ही नहीं, पाकिस्तान में भी लोग इसे देख हैरान रह गए हैं।

