Ghatshila (Jharkhand) : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर प्रो. (डॉ.) ब्रज मोहन पत पिंगुआ को नियुक्त किया गया है। यूजीसी के नियमों एवं झारखंड सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह द्वारा गठित कुलपति चयन के लिए छह सदस्यीय सर्च कम सेलेक्शन कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी में यूजीसी के प्रतिनिधि, झारखंड सरकार के संयुक्त सचिव तकनीकी शिक्षा, एनआईटी जमशेदपुर के प्रोफेसर, कोल्हान विश्वविश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति तथा सेवानिवृत्त न्यायाधीश व अन्य शामिल थे। विश्वविद्यालयों में कुलपति पद के लिए प्रोफेसरों ने साक्षात्कार में भाग लिया, जिनके बीच डॉ ब्रज मोहन पत पिंगुआ का चयन किया गया।
प्रो. (डॉ.) ब्रजमोहन पत पिंगुआ का संक्षिप्त परिचय
उल्लेखनीय है कि डॉ. ब्रजमोहन सीएसआईआर धनबाद (CSIR Dhanbad) के सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ माइनिंग एंड फ्यूल रिसर्च में वरिष्ठ वैज्ञानिक रह चुके हैं। यहां उन्हें प्राध्यापक के रूप में लंबे समय तक कार्य करने का अनुभव है। इन्हें मैटेरियल साइंस माइनिंग और इससे जुड़ी इंडस्ट्रीज़ के क्षेत्र में विशेषज्ञता प्राप्त है। डॉ ब्रज मोहन ने वहां अपने कार्यकाल के दौरान माइनिंग एक्सप्लोसिव और हाई एनर्जेटिक मैटेरियल के लिए नए टेस्टिंग प्रोसेस के लिए स्टैंडर्ड तय किए और खुदाई प्रोजेक्ट तथा दूसरी रिसर्च एक्टिविटी से जुड़े काम को सुपरवाइज किया।
डॉ. ब्रज मोहन ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दर्जनों पेपर प्रस्तुत किये हैं। कई एमओयू और प्रोजेक्ट का निष्पादन कराया है। इनके सोना देवी विश्वविद्वालय में योगदान देने से विश्वविद्यालय को शोध और नवाचार के क्षेत्र में नए मुकाम पर पहुंचने की उम्मीद है।
Read Also: Saranda IED Blast : एक महिला की मौत, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल

