रांची : डोरंडा और आसपास के निवासियों को एंबुलेंस की सेवा मिलेगी। नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार के निर्देश पर ग्रेटर रांची डेवलपमेंट एजेंसी (जीआरडीए ) द्वारा जनसेवा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ करने के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एक एंबुलेंस राजकीय औषधालय ( पीएचसी ) को सीएसआर फंड के तहत उपलब्ध सोमवार को उपलब्ध कराया।
नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने एंबुलेंस की चाबी ससमारोह सदर अस्पताल के डाक्टर ताबान रिजवी को उपलब्ध कराया। मंत्री श्री कुमार ने एंबुलेस को हरी झंडी दिखा कर डोरंडा अस्पताल के लिए रवाना भी किया।
मंत्री आवास के समक्ष जीआरडीए के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार ने संस्थान की ओर एंबुलेंस की चाबी उपलब्ध करायी। महाप्रबंधक ने बुके देकर मंत्री श्री कुमार का अभिनंदन भी किया। उन्होंने मंत्री को शाल ओढाकर सम्मानित भी किया। मंत्री को स्मृति चिन्ह भी दिया गया। रिजवी एवं अन्य लोगों ने भी मंत्री को स्मृतिचिह्न और बुके दिया। इस अवसर पर मंत्री सुदिव्य ने कहा कि डोरंडा अस्पताल के लिए एंबुलेंस उपलब्ध होना क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी राहत की बात होगी।
राजकीय अस्पताल की प्रभारी डॉ. मिता सिन्हा को यह एंबुलेस सदर अस्पताल द्वारा काजगी कार्रवाई के बाद सौंप दी गई। इस अवसर पर जीआरडीए के एपीएम शशि भूषण पाठक एवं साकेत कुमार सिंह उपस्थित थे।
Read Also: Jharkhand Rajya Sabha Election : CM हेमंत सोरेन बने बैद्यनाथ राम व कल्पना बनीं प्रणव झा की प्रस्तावक

