Home » RANCHI CRIME NEWS: जेल से बाहर निकलने के बाद करते थे बाइक चोरी, 4 गिरफ्तार

RANCHI CRIME NEWS: जेल से बाहर निकलने के बाद करते थे बाइक चोरी, 4 गिरफ्तार

by Vivek Sharma
बाइक चोर गिरोह
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi: रांची पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी में शामिल एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच चोरी की बाइक बरामद की हैं। मंगलवार को गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पंडरा ओपी क्षेत्र के कुम्बाटोला बजरा निवासी राजहंस उर्फ कारू सिंह को पकड़ा। पूछताछ में उसने कई बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की।

चारों का रहा है अपराधिक इतिहास 

वहीं कारू सिंह की निशानदेही पर टीम ने दो चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। उसकी स्वीकारोक्ति के आधार पर बिजुलिया चौक पर वाहन जांच अभियान के दौरान तीन और चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया। बरामद वाहनों में एक होंडा शाइन भी शामिल है, जिसे 6 दिसंबर को दलादली सब्जी बाजार के पास से चोरी किया गया था। इस मामले में रातू थाना में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस के अनुसार सभी गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। जेल में रहने के दौरान ही इनकी आपस में जान-पहचान हुई और बाहर आने के बाद ये पुनः चोरी की घटनाओं में सक्रिय हो गए थे।

Related Articles