Home » Jamshedpur Crime : पति से विवाद के बाद सीतारामडेरा में महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur Crime : पति से विवाद के बाद सीतारामडेरा में महिला ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

महिला को 20 साल की एक बेटी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पता चल सकेगा की आत्महत्या का असली कारण क्या है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Suicide
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के सुपरवाइजर फ्लैट में एक महिला ने खुदकुशी कर जान दे दी है। गुरुवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जिस महिला ने फांसी लगाई है उसका नाम सारिका देवी है।

उसकी उम्र 43 साल बताई जा रही है। बताते हैं कि बुधवार को सारिका देवी ने खाना बनाया और अपने पति लोक विजय के साथ खाना खाया। लोक विजय टाटा स्टील कर्मी हैं। खाना खाने के बाद सारिका और उनके पति के बीच झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि इसी झगड़े के बाद महिला ने फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

परिजनों ने फौरन महिला को फंदे से उतार कर टीएमएच अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला को 20 साल की एक बेटी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पता चल सकेगा की आत्महत्या का असली कारण क्या है।

जमशेदपुर में आत्महत्या की घटनाएं अधिक होती हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए और जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। ताकि आत्महत्या की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

Also Read: Jamshedpur Womens University Protest : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में शपथ-पत्र पर विवाद, परीक्षा विभाग के कर्मचारियों ने किया विरोध- प्रदर्शन

Related Articles