Home » गढ़वा: एक करोड़ से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ कंटेनर चालक गिरफ्तार

गढ़वा: एक करोड़ से अधिक की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ कंटेनर चालक गिरफ्तार

प्रारंभिक अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि चालक को एक नया एंड्रॉयड फोन लोकेशन ट्रैक के लिए दिया गया था, जिसे जंगी ऐप के माध्यम से लोकेशन भेजी जा रही थी।

by Reeta Rai Sagar
Garhwa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa (Jharkhand) : झारखंड के गढ़वा के मेराल थाना क्षेत्र स्थित गोंदा में हाईवे किनारे अंशु होटल के पास से गुरुवार को पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब से भरे एक कंटेनर से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। इसके साथ ही पुलिस ने कंटेनर के चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कंटेनर से बरामद 1080 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब का मूल्य एक करोड़ रुपए से अधिक बताया जा रहा है। डीएसपी चिरंजीव मंडल ने बताया कि गढ़वा एसपी अमन कुमार को सूचना मिली कि उत्तर प्रदेश की तरफ से एक कंटेनर में अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप तस्करी के लिए बिहार की तरफ जाने वाली है।

सूचना मिलते ही एसपी ने डीएसपी चिरंजीव मंडल के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया। इस टीम में दंडाधिकारी मेराल सीओ यशवंत नायक, गढ़वा अंचल के पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार, मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत के संग पुलिस बल के जवान शामिल थे। टीम ने गोंदा में अंशु होटल के पास छिपाए हुए कंटेनर चालक गणपत राम (25 वर्ष) से पूछताछ की तो उसने बताया कि कंटेनर में चावल लोड है। बताया जाता है कि चालक गणपत रां राजस्थान के बाड़मेर जिला अंतर्गत गुडामलानी थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

चालक ने दिखाए चावल के कागजात, तलाशी में मिली शराब की बड़ी खेप

उसने चावल का कागजात भी दिखाया। गुप्त सूचना के आधार पर उसको अपने कब्जे में लेकर कंटेनर को खोला गया तो पूरा कंटेनर शराब के पेटियों से भरा पाया गया। चेक करने पर कंटेनर में 1080 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पाया गया। पेटियों को चेक करने पर इंपीरियल ब्लू के 750 एमएल के 12 पीस का 440 पेटी, 375 एमएल के 24 पीस का 440 पेटी, 180 एमएल के 48 पीस का 200 पेटी कुल 25,440 पीस अंग्रेजी शराब कांच के बोतल में पाया गया।

चालक को लोकेशन ट्रैक के लिए दिया गया था नया एंड्रॉयड फोन

आबकारी विभाग से पूछने पर पकड़े गए शराब का मूल्य एक करोड़ से ऊपर बताया गया। थाना प्रभारी विष्णु कांत ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उन्होंने बताया कि चालक के पास से दो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। प्रारंभिक अनुसंधान के क्रम में पाया गया कि चालक को एक नया एंड्रॉयड फोन लोकेशन ट्रैक के लिए दिया गया था, जिसे जंगी ऐप के माध्यम से लोकेशन भेजी जा रही थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस अनुसंधान में अवैध शराब के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया जाएगा। छापेमारी दल में रवि कुमार, जलेन्द्र पासवान, हवलदार राजेश्वर खलखो, आरक्षी अंजनीकांत, जितेन्द्र कुमार, चौकीदार अनिल राम, विमलेश कुमार रवि शामिल थे।

Also Read: Jharkhand ACB Action : गिरिडीह में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अंचल सीआई समेत दो गिरफ्तार

Related Articles