Home » National Book Fair Ranchi : रांची में राष्ट्रीय पुस्तक मेला 26 दिसंबर से, भूमि पूजने के साथ शुरू हुई अक्षरों की दुनिया सजाने की तैयारी

National Book Fair Ranchi : रांची में राष्ट्रीय पुस्तक मेला 26 दिसंबर से, भूमि पूजने के साथ शुरू हुई अक्षरों की दुनिया सजाने की तैयारी

by Anand Mishra
National Book Fair Ranchi 2025
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi (Jharkhand) : झारखंड की शैक्षिक एवं सांस्कृतिक नगरी रांची के जिला स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय राष्ट्रीय पुस्तक मेला की तैयारियां रविवार को भूमि पूजन के साथ जोर-शोर से शुरू हो गईं। भूमि पूजन कार्यक्रम में समय इंडिया के प्रबंध न्यासी चन्द्र भूषण के अलावा मंडप निर्माण से जुड़ी संस्था के कर्मचारी व प्रतिनिधि तथा स्थानीय लेखक और संस्कृतिकर्मी उपस्थित रहे।

एक ही छत के नीचे हर आयु वर्ग के पाठकों के लिए पुस्तकें

यह पुस्तक मेला 26 दिसंबर से 4 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा, जहां अक्षरों की दुनिया सजेगी। मेले में एक ही छत के नीचे हर आयु वर्ग के पाठकों के लिए हिन्दी और अंग्रेजी पुस्तकों की व्यापक श्रृंखला उपलब्ध रहेगी। समय इंडिया, नई दिल्ली पुस्तकों को पाठकों से जोड़ने की मुहिम के तहत यह राष्ट्रीय पुस्तक मेला लेकर आया है। पाठकों के लिए मेला प्रतिदिन प्रातः 11 बजे से रात्रि 7.30 बजे तक खुला रहेगा। यह जानकारी समय इंडिया के प्रबंध न्यासी चन्द्र भूषण ने दी।

नई व पुरानी पुस्तकों का मिलेगा संग्रह

चन्द्र भूषण ने बताया कि इस पुस्तक मेले को लेकर प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं में विशेष उत्साह है। वे अपने साथ नई और पुरानी पुस्तकों का समृद्ध संग्रह लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुस्तकें न केवल ज्ञान देती हैं, बल्कि पाठकों को एक ऐसी दुनिया में ले जाती हैं, जहां संवेदनशीलता और मानवीय मूल्य विकसित होते हैं। राष्ट्रीय पुस्तक मेले का उद्देश्य समाज में पुस्तकों के प्रति बढ़ती उदासीनता को दूर करना और पाठकों को फिर से किताबों के करीब लाना है।

इन प्रकाशकों के होंगे स्टॉल

पुस्तक मेले में जिन प्रमुख प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं की सहभागिता सुनिश्चित हो चुकी है, उनमें राजपाल एण्ड संस, प्रकाशन संस्थान, समय प्रकाशन, यश प्रकाशन, योगदा सत्संग सोसायटी ऑफ इंडिया, क्राउन पब्लिकेशन, झारखंड झरोखा, गीता प्रेस, श्री कबीर ज्ञान प्रकाशन केन्द्र, बोधकृति प्रकाशन, त्रिदेव बुक कलेक्शन, सस्ता साहित्य मंडल, उपकार प्रकाशन सहित कई प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वाणी प्रकाशन, राजकमल प्रकाशन, राधाकृष्ण प्रकाशन, पुस्तक महल, मनोज पब्लिकेशन और किताब घर की पुस्तकें भी पाठकों के लिए उपलब्ध रहेंगी। मेले में एक विशेष भारतीय मंडप भी तैयार किया जा रहा है, जो पाठकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। यहां विभिन्न प्रकाशकों की बेस्ट सेलर सीरीज की पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्कूली बच्चों के लिए होंगी कई प्रतियोगिताएं

चन्द्र भूषण ने बताया कि मेले के दौरान स्कूली बच्चों के लिए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें कविता-कहानी पाठ, चित्रकला, गायन, नृत्य, देशभक्ति गीत तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रमुख हैं। बच्चों के लिए आयोजित ये सभी प्रतियोगिताएं निःशुल्क होंगी। इसके साथ ही पुस्तक प्रेमियों को कवियों और कवयित्रियों की रचनाओं को नजदीक से सुनने का अवसर मिलेगा। मेले के दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम भी दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।

Read Also- Jharkhand Government Decision : झारखंड के सभी जिलों में सदर अस्पतालों में होंगे चार-चार मोक्ष वाहन

Related Articles