Home » Jamshedpur Golf Tournament : जमशेदपुर में दो करोड़ रुपए के इनामी पीजीटीआइ टाटा स्टील गोल्फ टूर्नामेंट का भव्य आगाज, देश भर के 126 गोल्फर लेंगे हिस्सा

Jamshedpur Golf Tournament : जमशेदपुर में दो करोड़ रुपए के इनामी पीजीटीआइ टाटा स्टील गोल्फ टूर्नामेंट का भव्य आगाज, देश भर के 126 गोल्फर लेंगे हिस्सा

टूर्नामेंट के पहले दिन प्रो-एमेच्योर मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें 75 एमेच्योर और 25 प्रोफेशनल गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर में गोल्फ टूर्नामेंट शुरू
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के प्रतिष्ठित गोलमुरी गोल्फ कोर्स में पीजीटीआइ टाटा स्टील ओपन गोल्फ टूर्नामेंट का‌ मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि 2 करोड़ रुपये है। उद्घाटन समारोह में टाटा स्टील कॉरपोरेट सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट डीबी सुंदर रामम चीफ गेस्ट के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया।

टूर्नामेंट के पहले दिन प्रो-एमेच्योर मुकाबले खेले जा रहे हैं, जिसमें 75 एमेच्योर और 25 प्रोफेशनल गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं। यह प्रतियोगिता 25 दिसंबर से 28 दिसंबर तक गोलमुरी गोल्फ ग्राउंड और बेल्डीह गोल्फ ग्राउंड में आयोजित की जाएगी।

इस टूर्नामेंट में देश-विदेश के कुल 126 गोल्फर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खास बात यह है कि भारत के सभी टॉप-10 प्रोफेशनल गोल्फर इसमें हिस्सा ले रहे हैं, जिससे मुकाबले बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। प्रतियोगिता के विजेता को आकर्षक ट्रॉफी के साथ नगद इनाम प्रदान किया जाएगा।

उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि डीबी सुंदर रमन के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की उपस्थिति भी रही। इस आयोजन से झारखंड, खासकर जमशेदपुर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

Read also Jamshedpur Crime : सीतारामडेरा में अविवाहित युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, घर में फंदे से लटकती मिली लाश

Related Articles