Home » Saranda Naxal News : सांरडा से दो संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार, नक्सली पर्चा व मोबाइल जब्त

Saranda Naxal News : सांरडा से दो संदिग्ध नक्सली गिरफ्तार, नक्सली पर्चा व मोबाइल जब्त

Jharkhand Hindi News: गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधारपर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम को यह सफलता मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई

by Rajeshwar Pandey
Security forces during encounter operation in Saranda forest, Jharkhand after Naxal attack, weapons recovered from the spot
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम): नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को सफलता मिलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में उस समय एक सफलता और मिली जब पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना पुलिस ने दो संदिग्ध माओवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए संदिग्ध नक्सलियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके बारे में और जानकारी जुटाने में लगी है।

गश्त के दौरान पुलिस को मिली थी गुप्त सूचना

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 23 दिसंबर को मनोहरपुर थाना के रामधानी चौक के पास पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान ही यह गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम- नन्दपुर, सुरीन टोला के समीप दो संदिग्ध अज्ञात व्यक्ति मौजूद हैं जिनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई।

पुलिस को देख खेत की ओर भागे संदिग्ध

सूचना के आधार पर पुलिस नन्दपुर गांव के सुरीन टोला पहुंची। पुलिस की टीम को गाड़ी से उतरते देख उक्त दोनों संदिग्ध सुरीन टोला से खेत की ओर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए खदेड़कर दोनों को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्तियों ने अपना नाम दुर्जन जाते उर्फ दुर्गा जाते (उम्र 29 वर्ष) पिता- करम सिंह जाते, ग्राम- डिम्बुली टोला-तयांग ईकिर, थाना- मनोहरपुर और विमल नाग (उम्र 22 वर्ष) पिता- पस्कल नाग ग्राम- राईबेड़ा, थाना- गोईलकेरा दोनों जिला पश्चिमी सिंहभूम बताया।

नक्सली पर्चा व कीपैड वाला मोबाइल बरामद

घटना के बाद की गई तलाशी के दौरान दुर्जन जाते की पैंट के दाहिने पॉकेट से लाल रंग से लिखा हुआ प्रतिबंधित संगठन भाकपा माओवादी का पर्चा और विमल नाग के पास से एक काले रंग का itel कम्पनी का Keypad वाला मोबाईल बरामद कर लिया गया।

पुलिस ने की कागजी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि पकड़े गए दोनों प्रतिबंधित संगठन के संदिग्ध सदस्यों को दो स्वतंत्र गवाह के समक्ष गिरफ्तारी संबंधी जरूरी दस्तावेज तैयार कर गिरफ्तार किया गया है। छापामारी अभियान में मनोहरपुर अनुमंडल पुलिस अधिकारी जयदीप लकड़ा, थाना प्रभारी अम्मीएल एक्का,एसआई मयंक प्रसाद, रंजित मुर्मू, जवान सैकोलन खा-खा शामिल थे।

Read Also- RANCHI CITY BUS: फाइलों में ही दौड़ रहीं सिटी बसें, 24 पर ही पूरे शहर का लोड

Related Articles