Home » Jharkhand-Newly-Born-Baby-Theft : धनबाद के SNMMCH में प्रसूता की आंख में धूल झोंक कर नवजात को चुरा ले गई फर्जी नर्स, हंगामा

Jharkhand-Newly-Born-Baby-Theft : धनबाद के SNMMCH में प्रसूता की आंख में धूल झोंक कर नवजात को चुरा ले गई फर्जी नर्स, हंगामा

by Anand Mishra
Dhanbad SNMMCH Newly Born Baby Theft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad (Jharkhand) : झारखंड के धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में बीती रात एक नवजात शिशु की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसे लेकर रविवार को नवजात के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। स्थिति बिगड़ते देख पुलिस को सूचना दी गई।

नवजात को ले गई नर्स के वेश में आई महिला

जानकारी के अनुसार, धनबाद के मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत भेलवे गांव निवासी शालिग्राम मरांडी ने अपनी पत्नी सरिता मरांडी को 24 दिसंबर को प्रसव के लिए SNMMCH में भर्ती कराया था। 25 दिसंबर को सरिता ने एक बच्चे को जन्म दिया। शनिवार की रात करीब आठ बजे सरिता अपने नवजात और अन्य बच्चों के साथ गायनिक वार्ड में थी। उसी दौरान नर्स के वेश में एक महिला वार्ड में पहुंची और बच्चे की जांच कराने को कहा।

रातभर इंतजार, वापस नहीं आई नर्स

परिजनों के अनुसार, सरिता की सास बच्चे को गोद में लेकर उस महिला के साथ वार्ड से बाहर निकली। बाहर पहुंचने पर कथित नर्स ने नवजात को अपनी गोद में ले लिया और सरिता एवं उसकी सास को तीसरी मंजिल पर बैठने को कहा। करीब आधा घंटा तक इंतजार करने के बाद जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने तलाश शुरू की। परिजनों ने पूरे अस्पताल में खोजबीन की, लेकिन न तो वह महिला मिली और न ही बच्चा।

नहीं मिला नवजात, भड़के परिजन

वार्ड की सिस्टर से पूछताछ पर बताया गया कि बच्चा जांच के लिए ले जाया गया है और मिल जाएगा। परिजन पूरी रात इंतजार करते रहे, लेकिन सुबह तक भी कोई जानकारी नहीं मिली। सुबह दोबारा पूछताछ पर बताया गया कि रात की ड्यूटी पर तैनात सिस्टर जा चुकी है। इसके बाद, परिजनों एवं अन्य लोगों ने खूब हंगामा किया।

पुलिस व अस्पताल प्रबंधन ने कहा-जांच जारी

सूचना पाकर सरायढेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मंजीत सिंह ने बताया कि नवजात के गायब होने का मामला सामने आया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अस्पताल के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ सुमन कुमार ने भी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है और सच्चाई सीसीटीवी जांच के बाद सामने आएगी।

Related Articles