Home » Ghatshila Road Accident : घाटशिला में खड़े ट्रैक्टर की ट्राली से टकराया मोटरसाइकिल सवार, मौत

Ghatshila Road Accident : घाटशिला में खड़े ट्रैक्टर की ट्राली से टकराया मोटरसाइकिल सवार, मौत

by Rajesh Choubey
ghatsila road accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : घाटशिला थाना क्षेत्र के पावड़ा गांव के समीप एनएच 18 फोरलेन के सर्विस रोड़ पर रविवार की दोपहर खड़े ट्रेक्टर की ट्राली से बुलेट सवार 25 वर्षीय युवक अरबाज अली टकरा गया। इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। सड़क दुर्घटना के बाद काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए थे। मृतक फूलपाल गांव निवासी नौसार अली का बेटा है। सूचना मिलते ही घाटशिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजने की तैयारी कर रही थी कि गांव के लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से मना कर दिया। पुलिस के काफी समझाने के बाद भी परिवार तथा गांव के लोगों ने एक नहीं सुनी। इसी बीच ग्रामीण उग्र होने लगे। इसके बाद अंचलाधिकारी निशांत अंबर घटनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने परिजनों से बात कर मामला सुलझाने का प्रयास किया।

अंचलाधिकारी ने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार जो भी उचित मुआवजा होगा मृतक के परिवार को दिया जाएगा। साथ ही साथ इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा। वह भी पीड़ित परिवार को दिलाने का हर संभव प्रयास प्रशासन करेगा। इसके बाद ही पुलिस ने शव उठाया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेज दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि युवक की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व दोलकी गांव में हुई थी। वह पत्नी को लाने जा रहा था। सर्विस रोड पर काफी मात्रा में मोबिल पड़े रहने के कारण बुलेट में ब्रेक मारते ही मोटरसाइकिल स्लिप कर गई और ट्रैक्टर की ट्राली से जा टकराई।

Read Also- Chakradharpur Road Accident : पिकअप वैन की टक्कर से साइकिल सवार घायल, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Related Articles