Home » Garhwa Crime : अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम, गढ़वा में बेटे ने सो रहे पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला

Garhwa Crime : अंधविश्वास का खौफनाक अंजाम, गढ़वा में बेटे ने सो रहे पिता को कुल्हाड़ी से मार डाला

by Rakesh Pandey
Garhwa Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Garhwa : गढ़वा जिले के बड़गड़ थाना क्षेत्र के ग्राम गड़िया में अंधविश्वास और पारिवारिक तनाव ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। डायन-भूत के संदेह में एक बेटे ने अपने ही पिता की निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस ने फौरन ऐक्शन लेते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।

पुलिस ने बताया कि 3 जनवरी की दोपहर बड़गड़ थाना को गड़िया गांव में कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। यहां पता चला कि मृतक चंद्रिका राम गड़िया गांव का ही रहने वाला है।

इस संबंध में बड़गड़ थाना में 03 जनवरी को धारा 103(1) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच के दौरान ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि मृतक का बड़ा बेटा नागेंद्र मोची उर्फ नागेंद्र राम (36 वर्ष) अपने बच्चों और खुद की बीमारी के लिए पिता को जिम्मेदार मानता था। वह पिता पर जादू-टोना कराने का आरोप लगाता था।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 2 जनवरी की रात उसने अपने पिता को घर में अकेले सोते हुए देखा और कुल्हाड़ी से वार कर उनकी हत्या कर दी।

अनुसंधान के क्रम में आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने लकड़ी के बेंट वाली खून सनी कुल्हाड़ी, खून लगी मिट्टी, काले रंग का जैकेट और लाल रंग का लोवर पैंट बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Read Also- Chief Election Commissioner : देवघर में बूथ स्तरीय अधिकारियों से मुखातिब हुए CEC ज्ञानेश कुमार, बोले-शुद्ध मतदाता सूची की आधारशिला हैं BLO

Related Articles