Home » RANCHI RIMS NEWS: रिम्स में फिर चला अतिक्रमण मुक्त अभियान, कैलाश कोठी पर चला बुलडोजर

RANCHI RIMS NEWS: रिम्स में फिर चला अतिक्रमण मुक्त अभियान, कैलाश कोठी पर चला बुलडोजर

by Vivek Sharma
RANCHI: झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर रांची के डीआईजी ग्राउंड में रिम्स की जमीन से अवैध निर्माण कैलाश कोठी को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रिम्स में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सोमवार को भी जारी रही। भारी विरोध के बीच रिम्स की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए प्रशासन की कार्रवाई की गई। झारखंड हाई कोर्ट के स्पष्ट निर्देश के बाद डीआईजी ग्राउंड क्षेत्र में बुलडोजर एकबार फिर गरजा। इस क्रम में प्रशासन ने रिम्स की जमीन पर बने अवैध निर्माण ‘कैलाश कोठी’ को ध्वस्त करने का काम किया। इस दौरान लोगों ने विरोध किया। वहां रहने वाले लोगों का कहना था कि मीडिया में इस खबर को न दिखाया जाए।

वहीं बड़गाई सीओ ने बताया कि कैलाश कोठी लगभग 38 डिसमिल जमीन पर अवैध रूप से बनाई गई थी, जो रिम्स की संपत्ति है। लंबे समय से इस निर्माण को लेकर विवाद चल रहा था। कैलाश कोठी की ओर से झारखंड हाई कोर्ट में ध्वस्तीकरण पर रोक लगाने के लिए याचिका भी दायर की गई थी, लेकिन हाई कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने साफ तौर पर अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया।

सुबह से पुलिस थी तैनात

सोमवार की सुबह से ही डीआईजी ग्राउंड इलाके में भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात कर दिए गए थे। बुलडोजर और अन्य मशीनों के साथ टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। कुछ ही घंटों में कैलाश कोठी के पूरे निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। अधिकारियों ने ये भी बताया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में की गई है और इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती गई। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अभी खत्म नहीं हुई है। मंगलवार को भी डीआईजी ग्राउंड और आसपास के क्षेत्रों में अवैध कब्जों को हटाने का अभियान जारी रहेगा।

Related Articles