Home » RANCHI NEWS: पेट्रोल पंप पर स्कूटी सवार को कुचलने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

RANCHI NEWS: पेट्रोल पंप पर स्कूटी सवार को कुचलने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

by Vivek Sharma
आरोपी अरेस्ट
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्कूटी सवार युवक को कुचलकर फरार होने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अली जोहेब के रूप में हुई है, जो लोअर बाजार थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।जगन्नाथपुर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया यह घटना 31 दिसंबर को पेट्रोल पंप परिसर में हुई थी। यहां स्कूटी सवार विवेक तिर्की और मारुति वैन में सवार लोगों के बीच विवाद हो गया था। 

इसके बाद कार चालक ने गुस्से में आकर स्कूटी सवार विवेक तिर्की को वाहन से कुचल दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल विवेक को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में कार चालक समेत छह लोगों के खिलाफ जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles