Home » Chaibasa News: रामतीर्थ सैरात मेला 1 लाख 12 हजार 1 रु. में नीलाम, रंजीत बने मेला संचालक

Chaibasa News: रामतीर्थ सैरात मेला 1 लाख 12 हजार 1 रु. में नीलाम, रंजीत बने मेला संचालक

by Rajeshwar Pandey
Ramtirth Sairat Makar Mela Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड के रामतीर्थ मैदान में लगने वाले झारखंड सैरात मकर मेला के आयोजन को लेकर मंगलवार को जगन्नाथपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सत्यम कुमार की अध्यक्षता में नीलामी संपन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से प्रखंड प्रमुख बुधराम पुर्ति, राजस्व उपनिरीक्षक रघुनाथ लागुरी आदि उपास्थित थे। इस नीलामी में देवगाँव के रंजीत केर्वत व उनके सहयोगी रमेश केर्वत ने सर्वाधिक बोली लगाकर कुल एक लाख 12 हजार 1 रुपए में उक्त रामतीर्थ मैदान को एक वर्ष के लिए अपने नाम कर लिया।

मालूम हो कि जगन्नाथपुर प्रखंड के रामतीर्थ मंदिर में 14 जनवरी को मकर संक्रांति में विशाल मेला का आयोजन किया जाता है। इसमें श्रद्धालु अपने वाहन व निजी गाड़ियों में काफी संख्या में स्नान और पूजा अर्चना कर मेले का आनंद उठाते हैं। इसमें दुकान, बच्चों के लिए झूला सहित कई खाने व ले जाने के तरह-तरह के व्यंजनों की दुकान लगती है। इसमें लोग झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और ओडिशा से भी लोग पहुंचते हैं।

इस मौके पर उनके सहयोगी संजय प्रधान,सुरेश केर्वत,सत्यजीत नायक,दीपक केर्वत,संजीत केर्वत,आकास केर्वत,भरत केर्वत,देवेद्र केर्वत,नारायण केर्वत, गुरुदेव केर्वत, गुरुचारण केर्वत, चंदन नायक, मुकेश मांझी, कृष्णा केर्वत, सत्यवान केर्वत, गगन केर्वत आदि उपास्थित थे।

नियम और शर्तें देखें

विधि व्यवस्था संधारण के लिए शेड का निर्माण होगा। मंदिर परिसर के आसपास में कचरा गंदगी फैलाने पर रोक। मेले के दिन श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था रहेगी।

-मंदिर परिसर व मेले में अवैध शराब की बिक्री पर रोक रहेगी।

Read Also: Jharkhand Sevayat land scam case : IAS अधिकारी विनय चौबे को हाईकोर्ट से झटका, जमानत खारिज | Jharkhand High Court

Related Articles