Home » Jamshedpur Crime : गोलमुरी में एक घर पर युवकों ने धावा बोलकर की तोड़फोड़, डीजे बजाने वाले व्यक्ति को किया घायल

Jamshedpur Crime : गोलमुरी में एक घर पर युवकों ने धावा बोलकर की तोड़फोड़, डीजे बजाने वाले व्यक्ति को किया घायल

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur: गोलमुरी थाना क्षेत्र के गोलमुरी लाइन नंबर 10 में गुरुद्वारा के सामने सरबजीत उर्फ शेरू के घर पर लगभग 30 युवकों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने यहां जमकर बवाल काटा। दो वाहनों के शीशे तोड़ दिए गए। महिलाओं के साथ मारपीट की गई। इलाके में तनाव है। पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही है।

इन लोगों ने घर में तोड़फोड़ की। सरबजीत के साथ मारपीट की गई है। वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। मामले की शिकायत गोलमुरी थाना में कर दी गई है। सरबजीत को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सरबजीत ने बताया कि वह गुरुद्वारा के पास खड़ा था। तभी कुछ युवक काफी तेजी से बाइक लेकर गुजरे। उसने कहा कि इतनी तेज बाइक मत चलाओ। इसी को लेकर युवक विवाद करने लगे। थोड़ी देर बाद युवक 25-30 अन्य युवकों को लेकर उसके घर पर पहुंचकर गाली गलौज करने लगे।

महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ भी मारपीट की। बीच बचाव करने पर सरबजीत के साथ भी जमकर मारपीट की गई। सरबजीत पर बेस बैट और चापड़ से हमला किया गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read Also- आजादनगर में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार, लूटपाट करने की थी योजना

Related Articles