Home » Ghatshila Road Accident : मुसाबनी में खड़े हाईवा से टकराई स्कूटी, तीन की मौत, एक गंभीर एमजीएम रेफर

Ghatshila Road Accident : मुसाबनी में खड़े हाईवा से टकराई स्कूटी, तीन की मौत, एक गंभीर एमजीएम रेफर

Ghatshila Road Accident : घटना इतनी दर्दनाक थी कि घटनास्थल पर ही रोहित कर्मकार (21), समीर कर्मकार (18) एवं राज कर्मकार (17) की मौत हो गई।

by Rajesh Choubey
Scooter collided with a stationary truck in Musabani, Ghatshila causing three fatalities and one critically injured
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला : मुसाबनी थाना क्षेत्र के सुरदा यूनियन बैंक के समीप शुक्रवार की रात एक स्कूटी खड़ी हाईवा में टकरा गई। इसके कारण तीन युवकों की मौत घटना स्थल पर मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। तीनों में से दो सगे भाई एवं एक उनका भगीना बताया जाता रहा है।

जानकारी के अनुसार घाटशिला थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी राज गोप अपने दो सगे भाइयों रोहित व समीर व एक अन्य राहुल के साथ एक ही स्कूटी पर सवार होकर दिन के समय राहूल की ससुराल गया था। शुक्रवार की शाम लगभग 7:15 बजे वह एक ही स्कूटी पर सवार होकर सुरदा से यह लोग अपने घर जगन्नाथपुर लौट रहे थे। चारों में से किसी ने शायद हेलमेट नहीं पहना था। इसी दौरान सड़क पर खड़े हाईवा को अंधेरे के कारण देख नहीं पाया और चारों युवक हाईवा के अंदर घुस गए।

घटना इतनी दर्दनाक थी कि घटनास्थल पर ही रोहित कर्मकार (21), समीर कर्मकार (18) एवं राज कर्मकार (17) की मौत हो गई। इसमें से रोहित कर्मकार और समीर कर्मकार दो सगे भाई हैं। जबकि, राज इनका भगीना है। इस घटना में राहुल कर्मकार भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एमजीएम रेफर कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर मुसाबनी पुलिस घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर मामले की जानकारी लेने जुटी है।

घटना के बाद अस्पताल में जगन्नाथपुर समेत आस-पास के ग्रामीण पहुंच गए हैं। मामले की जानकारी लेने में जुटे हैं। शनिवार की सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। अनुमंडल अस्पताल में परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

Read Also: Ghatshila News : कमसिस आइटी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 85 रन से दर्ज की जीत

Related Articles