Home » Tatanagar Railway News : अब टाटानगर नहीं, आदित्यपुर से खुलेंगी ये 8 ट्रेनें, देखें सूची

Tatanagar Railway News : अब टाटानगर नहीं, आदित्यपुर से खुलेंगी ये 8 ट्रेनें, देखें सूची

जिन ट्रेनों का संचालन अब तक टाटानगर से हो रहा था, उनमें से यह 8 ट्रेनें अब आदित्यपुर स्टेशन से ही चलेंगी और यहीं समाप्त हो जाएंगी।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में आदित्यपुर रेलवे स्टेशन को टाटानगर रेलवे स्टेशन का सैटेलाइट रेलवे स्टेशन बना दिया गया है। टाटानगर रेलवे स्टेशन से खुलने वाली 8 ट्रेनें अब आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से खुलेंगी। रेलवे ने इसकी अनुमति दे दी है। इसके साथ ही अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जिन ट्रेनों का संचालन अब तक टाटानगर से हो रहा था, उनमें से यह 8 ट्रेनें अब आदित्यपुर स्टेशन से ही चलेंगी और यहीं समाप्त हो जाएंगी।

इन ट्रेनों का बदला स्थान

यात्रियों को वहां उतरकर शहर के विभिन्न इलाकों में जाना होगा। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार जो ट्रेनें आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से खुलेंगी, उनमें टाटा-विशाखापत्तनम- टाटा एक्सप्रेस, टाटा- धनबाद -टाटा स्वर्णरेखा एक्सप्रेस, टाटा- आसनसोल- टाटा एक्सप्रेस और टाटा- हटिया- टाटा एक्सप्रेस हैं। बताया जा रहा है कि इस फैसले से आदित्यपुर, गम्हरिया और आसपास के इलाकों के यात्रियों को सुविधा होगी। अब उन्हें टाटानगर रेलवे स्टेशन तक जाने की जरूरत नहीं होगी और आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से ही उन्हें ट्रेन मिल जाएगी।

जमशेदपुर के यात्रियों को होगी दिक्कत

जबकि, झारखंड के औद्योगिक शहर जमशेदपुर के रहने वाले यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। उन्हें आदित्यपुर में उतरकर शहर के विभिन्न इलाकों तक जाना होगा। आदित्यपुर से चलेंगी यह ट्रेनें ट्रेन नंबर 20816 विशाखापत्तनम टाटानगर एक्सप्रेस 29 मार्च से आदित्यपुर तक आएगी। इसका टाटानगर में समय सुबह 6:40 पर था और आदित्यपुर से यह ट्रेन सुबह 6:35 पर खुलेगी। ट्रेन नंबर 20815 टाटानगर विशाखापट्टनम एक्सप्रेस अब आदित्यपुर से खुलेगी। अब यह ट्रेन टाटानगर 30 मार्च से सुबह 7:30 बजे आदित्यपुर से खुलेगी। ट्रेन नंबर 13301 धनबाद टाटानगर सुवर्ण रेखा एक्सप्रेस ट्रेन पांच फरवरी से धनबाद से आदित्यपुर तक ही आएगी। जब यह ट्रेन टाटानगर आती थी तो इसका समय 12:15 था। आदित्यपुर में इसके आने का समय 12:05 बजे है। ट्रेन नंबर 13302 टाटानगर धनबाद सुवर्ण रेखा एक्सप्रेस ट्रेन 5 फरवरी से आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से खुलेगी। टाटानगर रेलवे स्टेशन से यह दोपहर बाद 3:30 बजे खुलती थी। आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन दोपहर बाद 3:35 बजे खुलेगी। ट्रेन नंबर 13512 आसनसोल टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन आसनसोल से चलकर 6 फरवरी को आदित्यपुर रेलवे स्टेशन तक आएगी। पहले यह ट्रेन टाटानगर तक आती थी। यह ट्रेन टाटानगर 12:55 पर पहुंचती थी।

आदित्यपुर बना है सैटेलाइट स्टेशन

आदित्यपुर में इसका समय 12:50 पर है। ट्रेन नंबर 13511 टाटानगर आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से 6 फरवरी को दोपहर बाद 1:25 पर खुलेगी। ट्रेन नंबर 68036 हटिया टाटानगर पैसेंजर ट्रेन हटिया से 5 फरवरी को चलकर आदित्यपुर रात 11:35 पर पहुंचेगी। पहले इस ट्रेन का टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचने का समय रात 11:45 था। लेकिन अब यह ट्रेन टाटानगर रेलवे स्टेशन नहीं आकर आदित्यपुर में ही रोक दी जाएगी। ट्रेन नंबर 68035 टाटानगर हटिया पैसेंजर यह ट्रेन हटिया के लिए 5 फरवरी से आदित्यपुर से ही खुलेगी। आदित्यपुर में इसका समय सुबह 6:35 पर रखा गया है। टाटानगर रेलवे स्टेशन से यह ट्रेन सुबह 6:30 बजे हटिया के लिए रवाना होती थी। लेकिन अब यह ट्रेन टाटानगर से नहीं बल्कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन से ही चला करेगी।

Related Articles