Home » RANCHI NEWS: एसएसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, जानें क्या है वजह

RANCHI NEWS: एसएसपी ने पांच पुलिसकर्मियों को किया निलंबित, जानें क्या है वजह

जुए को संरक्षण देने और ब्राउन शुगर की बिक्री के एवज में पैसे लेने के गंभीर आरोप

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने जुआ और प्रतिबंधित नशीले पदार्थ ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार में संलिप्तता के आरोप में पांच पुलिस पदाधिकारियों व कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी लोगों पर जुए को संरक्षण देने और ब्राउन शुगर की बिक्री के एवज में पैसे लेने के गंभीर आरोप हैं। सस्पेंड किए गए सभी जवान टाइगर मोबाइल और पीसीआर वैन में तैनात थे। एसएसपी ने इनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू करने के निर्देश दिए हैं। अरगोड़ा थाना में पदस्थापित एएसआई जयकांत यादव, आरक्षी सयूब अंसारी टाइगर मोबाइल, आरक्षी दिलीप कुमार पीसीआर-7, चालक आरक्षी निरंजन कुमार पीसीआर-5 और आरक्षी मो. आरिफ आलम पीसीआर-1 पर कार्रवाई हुई हैं।

बता दें कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर दो वीडियो खूब वायरल हुए थे। जिसमें एक वीडियो में पुलिसकर्मी जुआ खेलाने के बदले कथित तौर पर पैसे लेते और दूसरे वीडियो में एक महिला ने टाइगर मोबाइल के जवानों पर ब्राउन शुगर की बिक्री के संरक्षण के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में आरोप को गंभीर पाते हुए पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।

Related Articles

Leave a Comment