Home » Bokaro Half Marathon : बोकारो में आयोजित हुई हाफ मैराथन, देश भर के 5800 धावक हुए शामिल

Bokaro Half Marathon : बोकारो में आयोजित हुई हाफ मैराथन, देश भर के 5800 धावक हुए शामिल

दौड़ पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए। विजेताओं को बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन ने सम्मानित किया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Bokaro: बोकारो इस्पात संयंत्र की तरफ से रविवार को हाफ मैराथन का आयोजन किया गया। इस हाफ मैराथन में देश के 5800 धावकों ने भाग लिया। इन धावकों ने अपने जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया। धावकों में 1229 महिला एवं 4571 पुरुष धावक शामिल थे। हाफ मैराथन का आयोजन 21 किलोमीटर, 10 किलोमीटर और 5 किलोमीटर की श्रेणी में महिला और पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग किया गया था।

दिव्यांगों के लिए आयोजित हुई 2 किलोमीटर की दौड़

इसके अलावा, दिव्यांग जनों के लिए 2 किलोमीटर की विशेष दौड़ का भी आयोजन हुआ। बोकारो स्टील प्लांट के निदेशक प्रिय रंजन ने हरी झंडी दिखाकर हाफ मैराथन की शुरुआत की। फ्लैग ऑफ के साथ ही स्टेडियम और आसपास का माहौल जयघोष से गूंज उठा।

हाफ मैराथन के रास्ते पर एनर्जी ड्रिंक व रिफ्रेशमेंट का था इंतजाम

आयोजन को सफल बनाने के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए थे। दौड़ के रास्ते में पेयजल, एनर्जी ड्रिंक, रिफ्रेशमेंट, एंबुलेंस, चिकित्सा दल, सुरक्षा बल और स्वयंसेवकों की तैनाती हुई थी। धावकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दौड़ पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र दिए गए। विजेताओं को बोकारो स्टील प्लांट के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन ने सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Comment